दोनों पक्षों से दर्ज हुई प्राथमिकी
मुंगेर : घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. घटना में घायल कटघर निवासी अजीत पासवान द्वारा दर्ज प्राथमिकी में वार्ड पार्षद मो. शाकिर, मो. जावेद सहित 10-12 अज्ञात को आरोपित किया गया है. उसने कहा है कि मुहल्ले के बंटी एवं कपिल के साथ सामान खरीद कर […]
मुंगेर : घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. घटना में घायल कटघर निवासी अजीत पासवान द्वारा दर्ज प्राथमिकी में वार्ड पार्षद मो. शाकिर, मो. जावेद सहित 10-12 अज्ञात को आरोपित किया गया है. उसने कहा है कि मुहल्ले के बंटी एवं कपिल के साथ सामान खरीद कर वापस घर आ रहे थे.
इंदिरा गांधी चौक से जैसे ही गली की ओर प्रवेश किया वैसे ही मो. शाकिर एवं जावेद ने घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. ये लोग बंटी और कपिल को चुहिया गली में खींच कर ले जाने लगे. उसी दौरान मैंने किसी तरह जान बचा कर भागा और मुहल्ले वालों को जानकारी दी. जिसके बाद दोनों का जान बच पाया. इधर वार्ड पार्षद मो. शाकीर के भाई जाकिर हुसैन सिद्दकी ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है.
जिसमें कटघर के अजीत पासवान, इंद्रदेव पासवान, करण पासवान, बंटी पासवान, बल्ली यादव, सुधीर यादव, मुकेश यादव, मनीष यादव, संतोष यादव, वकील यादव, राजेंद्र यादव, केशो सहित 10-15 अज्ञात को अभियुक्त बनाया है. उसने कहा कि उसका साला मुबारकचक से पढ़ने के लिए आता है. जिसके साथ मारपीट किया गया. समझाने गये तो इन लोगों ने मारपीट किया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










