सीताकुंड विकास समिति की बैठक में तय हुई माघी मेले की रूपरेखा

Updated:
विज्ञापन

सीताकुंड विकास समिति की बैठक में तय हुई माघी मेले की रूपरेखा माघी मेला के उद्घाटन में आ सकते हैं राज्य के पर्यटन मंत्रीफोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित समिति के सदस्य प्रतिनिधि, मुंगेर ————माघी मेला की तैयारी को लेकर सीताकुंड के प्रांगण में रविवार को विकास समिति की बैठक आयोजित की […]

विज्ञापन

सीताकुंड विकास समिति की बैठक में तय हुई माघी मेले की रूपरेखा माघी मेला के उद्घाटन में आ सकते हैं राज्य के पर्यटन मंत्रीफोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित समिति के सदस्य प्रतिनिधि, मुंगेर ————माघी मेला की तैयारी को लेकर सीताकुंड के प्रांगण में रविवार को विकास समिति की बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता सीताकुंड विकास समिति के अध्यक्ष अच्युतानंद प्रसाद सिंह ने की. वहीं मुख्य अतिथि राजद के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव थे. बैठक में आगामी माघी मेला की रूपरेखा तैयार की गयी साथ ही मेले को आकर्षक बनाने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गयी.आगामी 22 फरवरी को प्रसिद्ध स्थल सीताकुंड में एक माह तक चलने वाले माघी मेला का उद्घाटन किया जायेगा. उद्घाटन के लिए सर्वसम्मति से राज्य के पर्यटन मंत्री को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है. वहीं इस बार मेले को आकर्षित बनाने के लिए रेशियन झूला, तारा मांची, चिडि़या घर व थियेटर, मीना बाजार सहित अन्य मनोरंजन के साधनों को लाया जायेगा. वहीं मेले को भव्यवता प्रदान करने के लिए देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की संख्या भी बढ़ायी जायेगी. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के स्नान के लिए इस बार विशेष इंतजाम किये जायेंगे. जिससे खास कर महिला श्रद्धालुओं को किसी प्रकार के परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. इसके लिए प्रत्येक रविवार को बैठक का आयोजन किया जायेगा. बैठक में उपस्थित जिला मुखिया संघ के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल, गंगा मंडल, राजेंद्र यादव, सुरेश यादव, महेंद्र मंडल, चंद्र किशोर मंडल, पंकज यादव, नंदू यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने अपनी- अपनी बातें रखी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन