हेडिंग: इडी के अधिकारियों ने सनोज से की पूछताछ
हेडिंग: इडी के अधिकारियों ने सनोज से की पूछताछ-प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची मुंगेर-सनोज व मो नसिया ने अवैध हथियार के कारोबार से अर्जित किया है करोड़ों की संपत्ति प्रतिनिधि, मुंगेर आर्थिक अनुसंधान इकाई प्रवर्तन निदेशालय से चार सदस्यीय टीम रविवार को मुंगेर पहुंची. सदस्यों ने मुफस्सिल थाना में जहां शंकरपुर निवासी सनोज यादव से […]
हेडिंग: इडी के अधिकारियों ने सनोज से की पूछताछ-प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची मुंगेर-सनोज व मो नसिया ने अवैध हथियार के कारोबार से अर्जित किया है करोड़ों की संपत्ति प्रतिनिधि, मुंगेर आर्थिक अनुसंधान इकाई प्रवर्तन निदेशालय से चार सदस्यीय टीम रविवार को मुंगेर पहुंची. सदस्यों ने मुफस्सिल थाना में जहां शंकरपुर निवासी सनोज यादव से पूछताछ की, वहीं मिर्जापुर बरदह निवासी मो नसिया के दिल्ली जेल में होने के कारण पूछताछ नहीं हो पायी. एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने बताया कि सनोज यादव व मो नसिया पर आर्थिक अनुसंधान इकाई (इडी) में मामला चल रहा है. सनोज जहां हथियार तस्करी कर करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर रखा है. वहीं मो नसिया हथियार तस्करी व जाली नोट कारोबार कर करोड़ों की संपत्ति बनायी है. इन अपराधियों की संपत्ति जब्ती के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से मामला इडी को भेजा गया था, जहां मामला दर्ज कर संपत्ति जब्ती की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. प्रवर्तन निदेशालय में मामला का ट्रायल चल रहा है. इसी सिलसिले में आरोपियों से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय की टीम यहां पहुंची है. बताया जाता है कि प्रवर्तन निदेशालय से नसिया व सनोज यादव मामले के अनुसंधानकर्ता दो सहायक निदेशक एवं दो प्रवर्तन पदाधिकारी रविवार को पहुंचे. मुफस्सिल थाने में अधिकारियों ने सनोज यादव को बुला कर गहन पूछताछ की, जबकि उसकी संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. विदित हो कि मो नसिया को हथियार तस्करी के मामले में दिल्ली पुलिस पकड़ कर ले गयी है. वर्तमान में वह दिल्ली जेल में बंद है, जिसके कारण उससे पूछताछ कांड के अनुसंधानकर्ता नहीं कर पाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










