कृषि चौपाल में किसानों को दी गयी फलदार वृक्ष लगाने की सलाह

Updated:
विज्ञापन

कृषि चौपाल में किसानों को दी गयी फलदार वृक्ष लगाने की सलाह प्रतिनिधि, मुंगेर कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के सौजन्य से रविवार को जनजागरण एवं समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया अजय कुमार यादव ने की. जबकि संचालन प्रगतिशील कृषक लक्ष्मीकांत चौधरी कर रहे थे. […]

विज्ञापन

कृषि चौपाल में किसानों को दी गयी फलदार वृक्ष लगाने की सलाह प्रतिनिधि, मुंगेर कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के सौजन्य से रविवार को जनजागरण एवं समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया अजय कुमार यादव ने की. जबकि संचालन प्रगतिशील कृषक लक्ष्मीकांत चौधरी कर रहे थे. इस मौके पर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फलदार पेड़ लगाने की सलाह दी और कृषि के विकास में कृषि यंत्रों की महत्ता को बताया. कृषि विज्ञान केंद्र के पूर्व शस्यविद डॉ कपिलदेव यादव ने कहा कि मुंगेर में गंगा के दक्षिणी किनारे की जमीन पर आम, बेल, कटहल, जामुन जैसे पेड़ लगाये जा सकते हैं जो सर्वश्रेष्ठ है. उन्होंने कहा कि इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से विशेष योजना बनायी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि सुजावलपुर से लेकर शंकरपुर तक दर्जनों किसानों के बाग में अमरूद व नीबू के उन्नत कोटि के पेड़ लगे हैं. जिन्हें चिह्नित कर अमरूद व नीबू के गुटि बांधने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए. कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी समन्वयक रीता लाल ने कहा कि प्रशिक्षण के संदर्भ में इस वर्ष कार्ययोजना तैयार की जायेगी और किसानों के बीच अमरूद व नीबू के गुटि को नि:शुल्क वितरित किया जायेगा. इंजीनियर अशोक कुमार ने कृषि यंत्रों के महत्व और उसके रख रखाव के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी. कृषक चौपाल में प्रगतिशील कृषक विद्यानंद प्रसाद, पूर्व प्रधानाचार्य रघुवीर मंडल, डॉ सुरेश शर्मा, डॉ गणेश शर्मा, पंकज कुमार सांडिल्य, राम प्रसाद यादव मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन