राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत प्रशक्षिण आरंभ

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षण आरंभ प्रतिनिधि , जमालपुरराष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएमएल ) के तहत नगर परिषद क्षेत्र के चयनित लाभुकों का प्रशिक्षण मंगलवार को आरंभ हो गया. राज्य प्रशिक्षण पार्टनर एलसीसी इंफोटेक परिसर, अवंतिका मोड़ में इसका उद्घाटन कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल ने फीता काट कर किया.उन्होंने बताया कि नगर […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षण आरंभ प्रतिनिधि , जमालपुरराष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएमएल ) के तहत नगर परिषद क्षेत्र के चयनित लाभुकों का प्रशिक्षण मंगलवार को आरंभ हो गया. राज्य प्रशिक्षण पार्टनर एलसीसी इंफोटेक परिसर, अवंतिका मोड़ में इसका उद्घाटन कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल ने फीता काट कर किया.उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के चिह्नित 30 प्रशिक्षणार्थी को 03 महीने का नि:शुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है. ये प्रशिक्षणार्थी शहरी क्षेत्र के बीपीएल परिवार के हैं जो पहले ही मैट्रिक पास कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि ऐसे दूसरे बैच में अलग से 30 प्रशिक्षणार्थी का चयन किया जायेगा. उन्हें कंप्यूटर वेब डिजाइनर तथा डेस्क टॉप पब्लिशिंग कोर्स का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके साथ ही राज्य सरकार के साथ स्टेट ट्रेनिंग पार्टनर द्वारा किये गये समझौता के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षणार्थियों में से 70 प्रतिशत को प्लेसमेंट भी करायेगा. उन्होंने बताया कि यह प्लेसमेंट सरकारी अथवा गैर सरकारी विभागों में हो सकता है. मौके पर एनयूएलएम के ब्रांच मैनेजर राजेश कुमार व शशिकांत, एलसीसी इंफोटेक के रीजनल मैनेजर मनीष गुप्ता, सेंटर इंचार्ज पवन श्रीवास्तव, नप कर्मी प्रेमशंकर, रंजीत कुमार, राजीव, शशि सहित सोनू, संतोष, रूद्रेश व सूरज मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन