छठे वार्षिकोत्सव पर भव्य महाआरती का आयोजन
छठे वार्षिकोत्सव पर भव्य महाआरती का आयोजन फोटो संख्या : 15 फोटो कैप्सन : आरती में उपस्थित श्रद्धालु प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर नगर के प्राचीन काली मंदिर में मंगलवार को साप्ताहिक महाआरती के छठे वार्षिकोत्सव पर पूजा समिति की ओर से भव्य महाआरती का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन विधायक मेवालाल चौधरी एवं पूर्व विधायक नीता […]
छठे वार्षिकोत्सव पर भव्य महाआरती का आयोजन फोटो संख्या : 15 फोटो कैप्सन : आरती में उपस्थित श्रद्धालु प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर नगर के प्राचीन काली मंदिर में मंगलवार को साप्ताहिक महाआरती के छठे वार्षिकोत्सव पर पूजा समिति की ओर से भव्य महाआरती का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन विधायक मेवालाल चौधरी एवं पूर्व विधायक नीता चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. पंडित लंबोदर झा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. समिति के सदस्य व श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक हवन के बीच महाआरती का आयोजन किया गया. संयोजक मनोज कुमार रघु के नेतृत्व में आयोजित समारोह की शुरुआत गणेश वंदना कीर्तन मंडली के सदस्यों द्वारा भजन की सुरमयी प्रस्तुति से की गयी. मौके पर अरुण पाठक ने अगर श्याम सुंदर का सहारा न होता और आसरा इस जहां का मिले न मिले… व रामखेलावन साह ने कृष्ण और शिव भजन की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया. मौके पर अध्यक्ष रवींद्र यादव, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार गोस्वामी, प्रो. उमेश कुंवर उग्र, संजीव चौधरी, राजीव नागर, लालमोहन साह, रामकुमार सिंह, जयशंकर प्रसाद, पंकज मिश्रा, बबलू झा मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










