खुशखबरी : अल्पसंख्यक युवकों को रोजगार के लिए मिलेगी राशि

Updated:
विज्ञापन

खुशखबरी : अल्पसंख्यक युवकों को रोजगार के लिए मिलेगी राशि * मुंगेर-भागलपुर प्रमंडल के युवकों को मुंगेर में शिविर लगा कर दी जायेगी राशि * आगामी 9 जनवरी को नगर भवन में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बांटेंगे राशि प्रतिनिधि , मुंगेर मुंगेर एवं भागलपुर प्रमंडल के बेरोजगार अल्पसंख्यक युवक-युवतियों को स्वरोजगार के लिए शिविर लगाकर ऋण […]

विज्ञापन

खुशखबरी : अल्पसंख्यक युवकों को रोजगार के लिए मिलेगी राशि * मुंगेर-भागलपुर प्रमंडल के युवकों को मुंगेर में शिविर लगा कर दी जायेगी राशि * आगामी 9 जनवरी को नगर भवन में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बांटेंगे राशि प्रतिनिधि , मुंगेर मुंगेर एवं भागलपुर प्रमंडल के बेरोजगार अल्पसंख्यक युवक-युवतियों को स्वरोजगार के लिए शिविर लगाकर ऋण दिये जायेंगे. मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के तहत आगामी 9 जनवरी को मुंगेर नगर भवन में शिविर लगाकर लगभग 200 युवक-युवतियों को ऋण प्रदान किया जायेगा. जिसमें राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ अब्दूल गफूर भाग लेंगे. 9 जनवरी को लगेगा शिविर आगामी 9 जनवरी को नगर भवन में शिविर लगा कर मुंगेर एवं भागलपुर प्रमंडल के आठ जिलों के चयनित अल्पसंख्यकों को ऋण की राशि दी जायेगी. लगभग 200 चयनित बेरोजगार है जो मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बेगूसराय, खगडि़या तथा भागलपुर प्रमंडल के भागलपुर एवं बांका जिले के हैं. कहते हैं डीएमडब्लूओ जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. खिलाफत अंसारी ने बताया कि पटना कार्यालय के निर्देश पर यह शिविर लगाया जायेगा. जिसमें मुंगेर एवं भागलपुर प्रमंडल के लगभग 200 चयनित बेरोजगार अल्पसंख्यकों को स्वरोजगार के लिए ऋण दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ अब्दूल गफूर द्वारा चेक का वितरण किया जायेगा. शिविर को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन