रवींद्र प्रसाद यादव बने भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

रवींद्र प्रसाद यादव बने भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : संबोधित करते यूनियन नेता प्रतिनिधि : मुंगेर ————भारतीय मजदूर संघ कार्यालय कृष्णापुरी में रविवार को 10 वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित की गयी. मौके पर चलो गांव की ओर के प्रदेश प्रभारी गंगा राय, संगठन मंत्री वैद्यनाथ प्रसाद, बांका जिला के […]

विज्ञापन

रवींद्र प्रसाद यादव बने भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : संबोधित करते यूनियन नेता प्रतिनिधि : मुंगेर ————भारतीय मजदूर संघ कार्यालय कृष्णापुरी में रविवार को 10 वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित की गयी. मौके पर चलो गांव की ओर के प्रदेश प्रभारी गंगा राय, संगठन मंत्री वैद्यनाथ प्रसाद, बांका जिला के क्षेत्र प्रमुख मुरारी पासवान मुख्य रूप से मौजूद थे. सम्मेलन में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया. इसके लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. सर्वसम्मति से पुराने जिला कमेटी को भंग कर नये कमेटी का गठन किया गया. जिसमें रवींद्र प्रसाद यादव पुन: अध्यक्ष बनाये गये. जबकि कार्यकारी अध्यक्ष जयकिशोर मंडल, उपाध्यक्ष पद पर हरिवल्लभ यादव, योगेंद्र गुप्ता बनाये गये. मनोज प्रसाद मंत्री, अरविंद गुप्ता सहायक मंत्री, जयकांत शर्मा कोषाध्यक्ष, राजीव कुमार, राजेश कुमार सिंह, बबिता कुमारी शर्मा, सुनीता देवी को संगठन मंत्री, अखिलेश्वर प्रसाद गुप्ता कार्यालय सचिव बनाये गये. कार्यकारिणी सदस्य के रुप में रवींद्र वर्मा, इंद्रदेव तांती, ब्रह्मदेव यादव, विकास राय बनाये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन