धुंध-कोहरे के बीच गूंजा हैप्पी न्यू इयर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : हर्षोल्लास व उत्साह के साथ योग नगरी मुंगेर के लोगों ने शुक्रवार को नववर्ष का स्वागत किया. शहर से लेकर गांव तक नववर्ष की धूम रही और धुंध व कुहासे के बावजूद लोगों ने जमकर जश्न मनाया. बड़ी संख्या में लोगों ने जहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ चंडिका स्थान में पूजा अर्चना कर नये साल […]
विज्ञापन
मुंगेर : हर्षोल्लास व उत्साह के साथ योग नगरी मुंगेर के लोगों ने शुक्रवार को नववर्ष का स्वागत किया. शहर से लेकर गांव तक नववर्ष की धूम रही और धुंध व कुहासे के बावजूद लोगों ने जमकर जश्न मनाया. बड़ी संख्या में लोगों ने जहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ चंडिका स्थान में पूजा अर्चना कर नये साल में सुख समृद्धि की कामना की. वहीं दिन भर हैप्पी न्यू इयर व नववर्ष मंगलमय हो के शुभकामनाओं के आदान-प्रदान का सिलसिला चलता रहा.
गुरुवार की रात से ही नववर्ष के स्वागत में उत्साहित थे. ज्योंही घड़ी का कांटा 12 पर पहुंचा कि युवाओं व बच्चों ने पटाखे फोड़ कर व आतिशबाजी कर नववर्ष का स्वागत किया. रात से ही टेलीफोन, मोबाइल, व्हाटसअप, फेसबुक, मैसेंजर, हाइक, ट्यूटर के माध्यम से अपने मित्र व सखा-संबंधियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देने लगे. यह सिलसिला शुक्रवार को दिन भर चलता रहा.
पिकनिक स्पॉटों पर लगी रही भीड़ : नववर्ष के अवसर पर शहर के विभिन्न पिकनिक स्पॉटों पर युवक, युवतियों, महिलाओं व बच्चों की भीड़ लगी रही. खासकर जय प्रकाश उद्यान एवं कंपनी गार्डन में बड़ी संख्या में लोग सपरिवार पिकनिक मनाये. यहां लोगों ने अपने घरों से गैस सिलिंडर व चूल्हा लेकर पहुंचे थे और रुचिपूर्ण भोजन बनाकर पिकनिक का लुत्फ उठाया.
साथ ही गीत-संगीत का भी लोगों ने आनंद लिया. युवक-युवती आधुनिक गीतों पर खूब थिरके. बच्चों ने भी हाथी, घोड़ा व झूला का आनंद लिया. बच्चे फास्ट फूड, चाट व गोलगप्पे का भी आनंद उठाया. शहर के कष्टहरणी, बबुआ, सोझी घाट, पीर पहाड़, सीताकुंड सहित पिकनिक स्पॉटों पर पहुंच कर लोगों ने नववर्ष का जश्न मनाया.
चंडिका स्थान में उमड़ी भीड़ : नववर्ष का आगाज सुख-समृद्धि करने के साथ प्रारंभ करने को लेकर युवक-युवतियों ने चंडिका स्थान में अहले सुबह से ही पहुंच कर मां चंडी की पूजा अर्चना की. पूजा को लेकर यहां श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही.
श्रद्धालु अपने नये साल की शुरुआत करने से पूर्व माता चंडिका के मंदिर में मत्था टेका एवं अपने व अपने परिवार के जीवन में सुख व शांति की कामना की. दूसरी ओर मोगल बाजार स्थित मां दशभुजी बड़ी मंदिर, सादीपुर स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, कासिम बाजार स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर, बड़ा महावीर मंदिर,मुफस्सिल क्षेत्र के शिव गुरुधाम में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. जहां लोगों ने भगवान भोले की आराधना की.
बाइकर्स ने मचाया हुड़दंग : नव वर्ष के मौके पर जहां विभिन्न पिकनिक स्पॉटों पर भारी भीड़ देखी गयी. वहीं मुंगेर शहर में सन्नाटा छाया रहा. कहीं-कहीं इक्के-दुक्के दुकान ही खुले थे. दिन में तो सड़कों पर कुछ लोग नजर भी आये. वहीं शाम ढ़लते ही सड़कें वीरान सी हो गई. बीच-बीच में सड़कों पर बाइकर्स ने जमकर हुड़दंग मचाते रहे.
यात्री वाहनों की रही किल्लत : नववर्ष के पहले दिन गुरुवार को यात्री वाहनों की भारी किल्लत रही.आधे से अधिक वाहनों की पहले से ही बुकिंग थी. जो वाहन चल रहे थे वह यात्रियों के अनुसार नाकाफी साबित हो रहा था. बस स्टैंड में वाहन जैसे ही पहुंचता वैसे ही यात्री उस पर मधुमक्खियों की तरह टूट पड़ते थे. शाम होने से पहले यात्री वाहनों का परिचालन पूरी तहर ठप हो गयी. जिसके कारण यात्रियों को खासे परेशानियों का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










