ठंड पर भारी रहा नववर्ष का उत्साह

Updated:
विज्ञापन

दिन भर लोगों को कंपकंपाती रही कनकनी मुंगेर : नव वर्ष के पहले दिन घने कोहरे से जहां सड़कें नजरों से ओझल सी हो गयी. वहीं दिन भर कनकनी के कारण ठंड बरकरार रहा. घने कोहरे व ठंड पर लोगों के नये साल का उत्साह भारी पड़ा. लोग अहले सुबह से ही विभिन्न पिकनिक स्थलों […]

विज्ञापन
दिन भर लोगों को कंपकंपाती रही कनकनी
मुंगेर : नव वर्ष के पहले दिन घने कोहरे से जहां सड़कें नजरों से ओझल सी हो गयी. वहीं दिन भर कनकनी के कारण ठंड बरकरार रहा. घने कोहरे व ठंड पर लोगों के नये साल का उत्साह भारी पड़ा. लोग अहले सुबह से ही विभिन्न पिकनिक स्थलों पर पहुंचने लगे तथा दिन भर जम कर नव वर्ष का लुत्फ उठाया.
कोहरे ने बरपाया कहर
वैसे तो गुरुवार की देर शाम से ही कोहरे का फैलना आरंभ हो गया था. किंतु शुक्रवार की सुबह कोहरे ने कहर बरपाना आरंभ कर दिया. जैसे- जैसे नव वर्ष की नयी सुबह निकलते जा रही थी, वैसे-वैसे कोहरे का प्रभाव बढ़ते ही जा रहा था. आलम यह था कि सड़कों पर पैदल चलने वाले राहगीरों को भी सड़कों की पट्टियां नजर नहीं आ रही थी. वहीं वाहनों की की रफ्तार इतनी धीमी थी कि मानों वह रेंग रही हो. साथ ही वाहनों की लाइटें भी जली हुई थी.
खिली धूप में भी रही कनकनी : लगभग दस बजे दिन के बाद लोगों ने वर्ष 2016 के सूर्य का पहला दर्शन किया. दिन में धूप भी हल्की खिली. बावजूद धूप में भी लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा था.
शाम के चार बजते ही कनकनी का प्रकोप बढ़ गया. जिसके कारण लोग अपने-अपने घरों के ओर रुख करने लगे. घने कोहरे व शाम की कनकनी को थोड़ी देर के लिए यदि भुला दिया जाय तो साल के पहले दिन के मौसम का मिजाज काफी खुशनुमा रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन