अवर निरीक्षक दीपक व सफदर के विरुद्ध सम्मन

Updated:
विज्ञापन

अवर निरीक्षक दीपक व सफदर के विरुद्ध सम्मन 5 जनवरी को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश मुंगेर. मुंगेर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंजना कुमारी लाल ने कासिम बाजार के पूर्व थानाध्यक्ष दीपक कुमार एवं सफदर अली के विरुद्ध सम्मन जारी करते हुए 5 जनवरी को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है. विदित […]

विज्ञापन

अवर निरीक्षक दीपक व सफदर के विरुद्ध सम्मन 5 जनवरी को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश मुंगेर. मुंगेर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंजना कुमारी लाल ने कासिम बाजार के पूर्व थानाध्यक्ष दीपक कुमार एवं सफदर अली के विरुद्ध सम्मन जारी करते हुए 5 जनवरी को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है. विदित हो कि दीपक कुमार वर्तमान में इस्ट कॉलोनी में सहायक थानाध्यक्ष एवं सफदर अली सफियाबाद के ओपी प्रभारी हैं. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने परिवाद पत्र संख्या 721 सी / 13 में इन दोनों पुलिस पदाधिकारियों को सम्मन जारी किया है. बताया जाता है कि 15 जून 2013 को जब ये दोनों पुलिस अधिकारी कासिम बाजार थाने में पदस्थापित थे तो इन लोगों ने मकससपुर निवासी नरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा के साथ मारपीट किये थे. जिसमें वह घायल हो गया था. उसका इलाज सदर अस्पताल मुंगेर एवं भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया था. इस मामले में नरेंद्र कुशवाहा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवाद दायर किया था. जिसमें सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा सम्मन जारी किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन