बुजुर्ग कांग्रेसियों को युवा कांग्रेसियों ने किया सम्मानित
बुजुर्ग कांग्रेसियों को युवा कांग्रेसियों ने किया सम्मानित वरिष्ठ बुजुर्ग ही हमारे आदर्श हैं फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : बुजुर्ग को सम्मानित करते कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिनिधि, मुंगेर युवा कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे ” युवा स्वाभिमान सह बुजुर्ग कांग्रेसियों का सम्मान ” के दूसरे चरण में मंगलवार को कांग्रेसियों ने शहर व गांव जाकर […]
बुजुर्ग कांग्रेसियों को युवा कांग्रेसियों ने किया सम्मानित वरिष्ठ बुजुर्ग ही हमारे आदर्श हैं फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : बुजुर्ग को सम्मानित करते कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिनिधि, मुंगेर युवा कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे ” युवा स्वाभिमान सह बुजुर्ग कांग्रेसियों का सम्मान ” के दूसरे चरण में मंगलवार को कांग्रेसियों ने शहर व गांव जाकर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया. सम्मान समारोह का नेतृत्व मुंगेर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तुषार ने किया. उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों तक बुजुर्ग कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कार्य व पार्टी को जो समय दिया है इसी के तहत बुजुर्गों को सम्मानित किया जा रहा है. वरिष्ठ बुजुर्ग ही हमारे आदर्श हैं और हमारी शक्ति, इनके आशीर्वाद से हम सबको अब कांग्रेस पार्टी को आगे ले जाना है एक रणनीति के तहत कार्य करना है. यह कार्यक्रम कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर तक चलेगी. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पवन, एनएसयूआइ अध्यक्ष यतींद्र नाथ भवनी ने सैकड़ों युवाओं के साथ जुलूस निकाल कर भ्रमण किया और वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित किया. इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सह बुजुर्ग श्याम लाल यादव एवं अच्युतानंद सिंह को सम्मानित किया गया. मौके पर बंटी, मूर्ति, कुरबान, भरत, भानू, प्रियव्रत, विशाल, गौतम कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










