मेगा ब्लॉक के कारण आज कई ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित
मेगा ब्लॉक के कारण आज कई ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित फोटो संख्या : 25फोटो कैप्सन : जमालपुर प्लेटफॉर्म प्रतिनिधि, जमालपुरभागलपुर जमालपुर रेल खंड के रतनपुर व जमालपुर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को साढ़े तीन घंटों का मेगा ब्लॉक लगेगा. इसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. प्राप्त समाचार के अनुसार ब्लॉक अपराह्न […]
मेगा ब्लॉक के कारण आज कई ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित फोटो संख्या : 25फोटो कैप्सन : जमालपुर प्लेटफॉर्म प्रतिनिधि, जमालपुरभागलपुर जमालपुर रेल खंड के रतनपुर व जमालपुर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को साढ़े तीन घंटों का मेगा ब्लॉक लगेगा. इसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. प्राप्त समाचार के अनुसार ब्लॉक अपराह्न 12:30 बजे से संध्या 16:00 बजे तक लगेगा. जिसके कारण 73430 डाउन किऊल भागलपुर डीएमयू गाड़ी रद्द रहेगी. यह ट्रेन जमालपुर से 10:38 बजे भागलपुर के लिए प्रस्थान करती है. 53431 अप साहेबगंज जमालपुर सवारी गाड़ी भी भागलपुर तक ही चलेगी. यह ट्रेन जमालपुर तक नहीं आयेगी. साथ ही 53432 डाउन जमालपुर साहेबगंज सवारी गाड़ी जमालपुर से नहीं चलेगी. 13419 अप भागलपुर मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस का भी समय रि शिडयुल किया गया है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 14:05 के बदले भागलपुर से संध्या 16:00 बजे खुल कर जमालपुर संध्या 17:00 बजे पहुंचेगी. जबकि निर्धारित समय पर यह ट्रेन 15:10 बजे जमालपुर पहुंचती है. इसी प्रकार 13410 डाउन जमालपुर मालदह इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 15:15 से एक घंटा दस मिनट विलंब से 16:25 बजे मालदह के लिए प्रस्थान करेगी. साथ ही 53403 अप रामपुर हाट गया पैसेंजर भागलपुर रेलवे स्टेशन पर 15:30 बजे तक रुकी रहेगी. जबकि 53408 डाउन जमालपुर रामपुर हाट पैसेंजर ट्रेन स्पेशल ट्रेन बन कर अपने निर्धारित समय 13:05 के पहले ही 12:00 बजे ही रामपुर हाट के लिए खुल जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










