प्रधानाध्यापक अपहरण के बाद शक्षिकों की बढ़ी परेशानी
प्रधानाध्यापक अपहरण के बाद शिक्षकों की बढ़ी परेशानी खड़गपुर प्रखंड से बदली कराने पर तुले शिक्षक वर्ग प्रतिनिधि , हवेली खड़गपुर हवेली खड़गपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय बैजलपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध साह अपहरण मामले के बाद शिक्षकों में दहशत व्याप्त हो गया है. शिक्षक जहां प्रखंड से अपना बदली कराने के लिए जोड़-तोड़ प्रारंभ […]
प्रधानाध्यापक अपहरण के बाद शिक्षकों की बढ़ी परेशानी खड़गपुर प्रखंड से बदली कराने पर तुले शिक्षक वर्ग प्रतिनिधि , हवेली खड़गपुर हवेली खड़गपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय बैजलपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध साह अपहरण मामले के बाद शिक्षकों में दहशत व्याप्त हो गया है. शिक्षक जहां प्रखंड से अपना बदली कराने के लिए जोड़-तोड़ प्रारंभ कर दिया, जबकि दर्जनों शिक्षक पहले से ही रंगदारों के भय से विद्यालय आना छोड़ दिया है. अनुमंडल क्षेत्र के अधीन पड़ने वाले दर्जन भर से भी अधिक सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है. हालांकि वैसे विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने किसी प्रकार की रंगदारी मांगे जाने का विरोध किया. टेटियाबंबर के मध्य विद्यालय रैनिया, मध्य विद्यालय खड़वे और मध्य विद्यालय फरसा के प्रधानाध्यापक से रंगदारी की मांग की गयी है. अपराधियों का एक सक्रिय गिरोह है जो शिक्षकों को अपना निशाना बनाये हुए है. क्योंकि शिक्षक समुदाय एक ऐसा वर्ग है जो तुरंत दहशत में आ जाते हैं और रंगदारी की रकम दे डालते है. विदित हो कि पूर्व में अपराधियों ने धपरी, मेहरमनाटांड के प्रधानाध्यापकों का अपहरण कर लिया और लेवी की राशि मिलने पर ही छोड़ा था. वही हाल ही में उच्च विद्यालय बैजलपुर के प्रधानाध्यापक सुबोध साह के साथ हुआ. परिजनों ने उधर राशि चुकाई और अपराधियों ने उसे बस पर बैठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










