एनुअल स्पोर्टस डे पर बच्चों ने दिखाई अपनी खेल प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

एनुअल स्पोर्टस डे पर बच्चों ने दिखाई अपनी खेल प्रतिभा फोटो संख्या : 16,17फोटो कैप्सन : नृत्य प्रस्तुत करती बच्ची व मार्च पास्ट करते स्कूली छात्र-छात्राएं प्रतिनिधि : जमालपुरइस्ट कॉलोनी वैद्यपाड़ा के पाठ भवन स्कूल के बच्चों का एनुअल स्पेार्टस डे रविवार को जमालपुर के जेएसए मैदान में समारोहपूर्वक मनाया गया. प्राचार्या रमा गुप्ता की […]

विज्ञापन

एनुअल स्पोर्टस डे पर बच्चों ने दिखाई अपनी खेल प्रतिभा फोटो संख्या : 16,17फोटो कैप्सन : नृत्य प्रस्तुत करती बच्ची व मार्च पास्ट करते स्कूली छात्र-छात्राएं प्रतिनिधि : जमालपुरइस्ट कॉलोनी वैद्यपाड़ा के पाठ भवन स्कूल के बच्चों का एनुअल स्पेार्टस डे रविवार को जमालपुर के जेएसए मैदान में समारोहपूर्वक मनाया गया. प्राचार्या रमा गुप्ता की अगुआई में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मुंगेर के एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा थे. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के झंडोत्तोलन के साथ हुआ. स्कूल गीत के बाद बच्चों द्वारा मार्च पास्ट किया गया. प्राचार्या ने विधिवत रूप से समारोह के शुरुआत की घोषणा की. नर्सरी के बच्चों का हैट पहनने की स्पर्द्धा के बाद एलकेजी के बच्चे मिक्की माउस के मास्क के साथ बैट कलेक्शन तथा यूकेजी के बच्चे के बच्चे ने मंकी ड्रेस के साथ अपनी स्पर्द्धा पूरी की. बच्चों द्वारा ग्रुप डांस की सराहना की गई. नर्सरी के म्यूजिक चेयर में तरुण ने पहला, आर्यन ने दूसरा तथा सोनपरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. ण्लकेजी में टॉफी रेस में गंगा प्रथम, अनुकल्प द्वितीय तथा अभ्ज्ञिनव तृतीय स्थान पर रहा.बैलेंसिंग ऑफ कॉपी रेस में रिषव राज, सारिका भारती तथा नृत्युंजय ने क्रमश: पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान पाया. बालिकाओं के लांग जंप में निधी ने पहला, राशि वर्मा ने दूसरा तथा प्रभा दिवाकर ने तीसरा स्थान पाया. बालक वर्ग में असी स्पर्द्धा में विशाल गुप्ता ने प्रथम, आदर्श चौधरी ने द्वितीय तथा दीपक ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया. कबड्डी के बालिका वर्ग में ब्लू हाउस विजेता तथा येलो हाउस उप विजेता रहा. क्रिकेट में बालक वर्ग में येलो हाउस विजेता तथा ग्रीन हाउस उप विजेता रहा. आयोजन को सफल बनाने में एस मुखर्जी, दीपंकर चटर्जी, संजय सुमन, विनोद कुमार, दिवाकर शर्मा, अनुराधा, लता दत्ता तथा रोमा का प्रयास उल्लेखनीय रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन