तंबाकू, भांग व अफीम त्यागने से होगी मोक्ष की प्राप्ति

Updated:
विज्ञापन

तंबाकू, भांग व अफीम त्यागने से होगी मोक्ष की प्राप्ति फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : प्रवचन करते महर्षि मेंही परमहंस दास महाराज प्रतिनिधि, बरियारपुर महर्षि मेंही परमहंस दास महाराज ने एक दिवसीय प्रवचन के दौरान कहा कि गुड, महुआ एवं आटो की बनी हुई मदिरा प्रसिद्ध है. अफीम, भांग एवं तंबाकू ये तीनों प्रकार […]

विज्ञापन

तंबाकू, भांग व अफीम त्यागने से होगी मोक्ष की प्राप्ति फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : प्रवचन करते महर्षि मेंही परमहंस दास महाराज प्रतिनिधि, बरियारपुर महर्षि मेंही परमहंस दास महाराज ने एक दिवसीय प्रवचन के दौरान कहा कि गुड, महुआ एवं आटो की बनी हुई मदिरा प्रसिद्ध है. अफीम, भांग एवं तंबाकू ये तीनों प्रकार की भी मदिरा है. यदि मनुष्य इन सभी चीजों को त्याग दे तो उसे मोक्ष की प्राप्ति अवश्य होगी. वे रविवार को बरियारपुर पैरूमंडल टोला में आयोजित प्रवचन के दौरान कही. उन्होंने कहा कि तत्व ज्ञान स्वरूप है. ज्ञान के लिए सत्संग करना जरूरी है. अंधकार, प्रकाश और शब्द ये तीन आत्मा जिसके पास है वो जीवात्मा कहलाता है. ये तीनों मंच को जब मन से लगा देंगे तो आप मानस योग को जान जायेंगे. ईश्वर का स्वरूप जानने के लिए ज्योति योग करना जरूरी है. आंखों की ज्योति को गुरु की ज्योति से सिमटाव करेंगे तो ईश्वरीय ज्योति प्राप्त होगी. आज्ञा चक्र का पालन करेंगे तो अंधकार समाप्त हो जायेगा और प्रकाश का ज्ञान होगा. मौके पर भोला मंडल, क्षेत्रीय मंडल, उपेंद्र मंडल, रामोतार मंडल, नीलम देवी, महेश मंडल, शकुंतला देवी, वीणा देवी, नंदिनी देवी, गीता देवी सहित महिला-पुरुष सत्संगी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन