भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

कैंडल मार्च में शमिल होते जनसुराज के नेता व कार्यकर्ता.

Bharat Tiwari Encounter : कैंडल मार्च जेपी स्मारक स्थल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नगर थाना गोलंबर के समीप सभा में परिवर्तित हो गया.

विज्ञापन

Bharat Tiwari Encounter : शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित फेक एनकाउंटर में हुई मौत के विरोध में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम आरा शहर में कैंडल मार्च निकाला. मार्च में पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.

कैंडल मार्च जेपी स्मारक स्थल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नगर थाना गोलंबर के समीप सभा में परिवर्तित हो गया. इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर न्याय की मांग के समर्थन में नारेबाजी की.

सभा को संबोधित करते हुए जनसुराज की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष शैलजा सिंह ने कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में होने वाली किसी भी मौत की निष्पक्ष जांच लोकतंत्र की मूल आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने लाने के लिए मामले की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच होनी चाहिए.

लोगों ने निष्पक्ष जांच करने की मांग

प्रदेश ओबीसी उपाध्यक्ष चंद्रभानु गुप्ता ने कहा कि किसी व्यक्ति को अपराधी घोषित करने से पहले मामले के सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है. वहीं जिला महामंत्री कमलेश्वर मिश्र ने कहा कि जनसुराज पार्टी कानून के शासन और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

युवा नेता सोनू पासवान ने मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की. कार्यक्रम के दौरान दिवंगत भरत भूषण तिवारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया.

वरिष्ठ नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रूपेन्द्र मिश्र ने बताया कि हाल ही में जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने बिलौटी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी. उन्होंने बताया कि पार्टी ने मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा भरत भूषण तिवारी के नाम पर स्मारक निर्माण की मांग की है.

कैंडल मार्च में जिला महिला अध्यक्ष सोनिया सिंह, युवा अध्यक्ष जुनैद अख्तर, किरण सिंह, धीरेन्द्र पाण्डेय, उपेन्द्र यादव, अरुण पंडित, शुभम सिंह, सुमन कुशवाहा, चंद्रपॉल यादव, बादल पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन