मरीजों को नहीं मिल पा रहा है आइसीयू व एसएनसीयू का लाभ

Updated:
विज्ञापन

मरीजों को नहीं मिल पा रहा है आइसीयू व एसएनसीयू का लाभ फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : बंद पड़ा आइसीयू प्रतिनिधि , मुंगेर सदर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फरवरी 2015 में आइसीयू व एसएनसीयू का उद्घाटन किया गया. किंतु ये दोनों सेवाएं वर्तमान में मुंगेर के लोगों को उपलब्ध […]

विज्ञापन

मरीजों को नहीं मिल पा रहा है आइसीयू व एसएनसीयू का लाभ फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : बंद पड़ा आइसीयू प्रतिनिधि , मुंगेर सदर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फरवरी 2015 में आइसीयू व एसएनसीयू का उद्घाटन किया गया. किंतु ये दोनों सेवाएं वर्तमान में मुंगेर के लोगों को उपलब्ध नहीं हो रही. जिसके कारण मरीजों को इलाज के लिए भागलपुर या पटना जाना पड़ रहा है. सेवा उपलब्ध कराने के नाम पड़ भले ही लाखों रुपये खर्च किये गये हों. किंतु इसका रत्ती भर भी लाभ आजतक किसी को नहीं मिल पाया है. वर्षों से बंद पड़ा है आइसीयू 28 फरवरी 2015 को सदर अस्पताल के चक्षु विभाग के ठीक सामने आइसीयू का उद्घाटन किया गया. किंतु आजतक आइसीयू में एक भी मरीज को भरती नहीं किया गया. संबंधित मरीज को आइसीयू में भरती करने के बजाय भागलपुर या पटना रेफर किया जा रहा है. जिसके कारण मुंगेर के जरूरतमंद रोगियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. मालूम हो कि आइसीयू में वैसे गंभीर मरीजों को भरती किया जाना है जो हृदय रोग से पीडि़त हों या फिर जो कोमा में हो. निर्देश के बाद भी चालू नहीं हुआ एसएनसीयू एसएनसीयू में नवजात शिशु को सेवा मिलनी है. किंतु नवजात शिशु के लिए लगे झूले भी शोभा की वस्तु बनी हुई है. एसएनसीयू में वैसे नवजात शिशु को चिकित्सकीय सेवा दी जानी है. जिसका जन्म समय से पूर्व हो जाता है. या फिर जन्म लेते ही शिशु को कोई गंभीर बीमारी हो. मालूम हो कि फरवरी माह से ही एसएनसीयू में प्रतिदिन लगभग 15 परिचारिकाओं को ड्यूटी पर लगाया जा रहा है. किंतु उसका कोई चिकित्सकीय लाभ नहीं मिल पा रहा है. कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षकअस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से फिलहाल आइसीयू सेवा आरंभ नहीं हो सकता. एसएनसीयू में अबतक कुल छह मरीजों को भरती कर इलाज किया जा चुका है. डॉ दिलीप कुमार सिंह को वहां का इंचार्ज बनाया गया है. संभवत: बुधवार से सिलसिलेवार ढंग से एसएनसीयू सेवा आरंभ कर दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन