अस्पताल के मरीजों के बीच कंबल का वितरण
अस्पताल के मरीजों के बीच कंबल का वितरण फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : मरीजों को कंबल देते अतिथि प्रतिनिधि, मुंगेरजन जागरण एवं समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को सदर अस्पताल में भरती मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया गया. समिति के संस्थापक महासचिव डॉ कपिलदेव यादव के नेतृत्व में कंबल वितरण […]
अस्पताल के मरीजों के बीच कंबल का वितरण फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : मरीजों को कंबल देते अतिथि प्रतिनिधि, मुंगेरजन जागरण एवं समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को सदर अस्पताल में भरती मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया गया. समिति के संस्थापक महासचिव डॉ कपिलदेव यादव के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाईके दिवाकर के हाथों से करवाया गया. जिसके बाद बारी-बारी से समिति के अन्य पदाधिकारियों द्वारा लगभग तीस मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया गया.डॉ कपिलदेव मंडल ने कहा कि एक ओर जहां लोग खाते-खाते मर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग खाने के बिना ही अपना दम तोड़ रहे हैं. उसी प्रकार धनाढ्य लोगों के घरों में कीमती वस्त्र बरबाद हो रहे हैं, किंतु हजारों लोग वस्त्र के अभाव में अर्धनग्न रहने को विवश हैं. उन्होंने कहा कि प्रकृति ने संसार में इतनी संपदा दी है कि यदि वितरण व्यवस्था सही व सुदृढ़ हो तो कोई भी भूखा व नंगा नहीं रहेगा. इसके लिए लोगों को अपनी सोच में थोड़ा बदलाव लाकर अपने धन के कुछ अंश को समाज के दीन- हीन असहाय लोगों की समयानुसार मदद करने की जरूरत है. इसी उद्देश्य से जन जागरण एवं समाज कल्याण समिति द्वारा पिछले 15 वर्षों से असहाय लोगों की मदद के लिए हर साल जाड़े के मौसम में कंबल का वितरण किया जा रहा है. मौके पर संयुक्त सचिव डॉ गणेश शर्मा, नीतीश कुमार, मुकेश प्रकाश, रीना कुमारी, सुधा बाला सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










