कंप्यूटर एवं वज्ञिान विषय पर विशेष ध्यान दिया जाये
कंप्यूटर एवं विज्ञान विषय पर विशेष ध्यान दिया जाये फोटों संख्या : 17फोटो कैप्सन : गोष्ठी में उपस्थित अभिभावक प्रतिनिधि , जमालपुरसरस्वती विद्या मंदिर दौलतपुर में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रधानाचार्य धनंजय शर्मा ने की. मुख्य अतिथि शंकर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि कुंदन कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम […]
कंप्यूटर एवं विज्ञान विषय पर विशेष ध्यान दिया जाये फोटों संख्या : 17फोटो कैप्सन : गोष्ठी में उपस्थित अभिभावक प्रतिनिधि , जमालपुरसरस्वती विद्या मंदिर दौलतपुर में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रधानाचार्य धनंजय शर्मा ने की. मुख्य अतिथि शंकर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि कुंदन कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.आचार्य संजय कुमार झा ने अतिथियों का परिचय कराया. संस्कृत के आचार्य संजय कुमार ठाकुर ने अभिभावक गोष्ठी के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जागरण, स्वाध्याय, गृहकार्य, मुख शुद्धि छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं. छात्र अनिकेत कुमार झा, प्रियांशु एवं छात्रा मनीषा कुमारी की माताओं ने विद्यालय में कंप्यूटर विषय तथा विज्ञान की समुचित पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही. उनका कहना था कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कंप्यूटर एवं विज्ञान का विशेष महत्व हो गया है. छात्र योगेश एवं मयंक के अभिभावकों ने अंगरेजी व्याकरण, अनुवाद तथा अभिव्यक्ति पर विशेष ध्यान रखने की वकालत की. छात्र राहुल तथा अभिषेक आनंद के अभिभावकों ने आचार्यों के साथ ही अपने बच्चों पर स्वयं भी नजर रखने की वकालत की. कई लोगों ने ” लर्निंग बाइ डूइंग ” पैटर्न से पढ़ाई पर बल दिया. साथ ही पढ़ाई के अंत में यूनिट टेस्ट रिपोर्ट पर अभिभावकों के हस्ताक्षर लेने की भी बात कही गई. मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










