मंत्री शैलेश ने चंडिका स्थान में माथा टेका

Updated:
विज्ञापन

मंत्री शैलेश ने चंडिका स्थान में माथा टेका फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : मां चंडी के नेत्र पर जल अर्पित करते मंत्री शैलेश कुमार प्रतिनिधि, मुंगेर राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने शनिवार की सुबह प्रसिद्ध सिद्धपीठ चंडिका स्थान में पूजा-अर्चना की. चंडिका स्थान के पंडित नंदन बाबा ने मंत्रोच्चार के बीच […]

विज्ञापन

मंत्री शैलेश ने चंडिका स्थान में माथा टेका फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : मां चंडी के नेत्र पर जल अर्पित करते मंत्री शैलेश कुमार प्रतिनिधि, मुंगेर राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने शनिवार की सुबह प्रसिद्ध सिद्धपीठ चंडिका स्थान में पूजा-अर्चना की. चंडिका स्थान के पंडित नंदन बाबा ने मंत्रोच्चार के बीच उन्हें मां चंडी के नेत्र की पूजा अर्चना करायी. इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन द्वारा उन्हें मां चंडी का एक चित्र भी भेंट किया गया. जमालपुर के जदयू विधायक एवं राज्य के काबीना मंत्री शैलेश कुमार के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं की भी भीड़ लगी थी. जदयू प्रखंड अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहले से ही मंदिर परिसर में जमे थे. इस मौके पर पार्टी द्वारा भी उन्हें मां चंडी का एक तैल चित्र प्रदान किया गया. पंडित नंदन बाबा ने बताया कि शैलेश कुमार पहले से भी इस शक्तिपीठ में माथा टेंकते रहे हैं और चुनाव के पूर्व भी यहां आये थे. उन्होंने मां से चुनाव जीतने का आशीर्वाद भी प्राप्त किया था. इस मौके पर चंडिका स्थान न्यास बोर्ड के सचिव प्रभु दयाल सागर, जदयू विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, जिला उपाध्यक्ष हेमंत कुमार, राजद प्रदेश महासचिव सुबोध तांती, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद पटेल, जदयू नेता देव कुमार, राजेश्वर राज, पंचम लाल सिंह, पूर्व मुखिया राजीव रंजन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन