फिरौती के लिए बैजलपुर उ वद्यिालय के प्रधानाध्यापक का अपहरण
फिरौती के लिए बैजलपुर उ विद्यालय के प्रधानाध्यापक का अपहरण फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : उच्च विद्यालय बैजलपुर प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर ———————-खड़गपुर प्रखंड के बैजलपुर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुबोध साह का शनिवार को सशस्त्र अपराधियों ने विद्यालय से ही अपहरण कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी वरुण कुमार सिन्हा एवं डीएसपी […]
फिरौती के लिए बैजलपुर उ विद्यालय के प्रधानाध्यापक का अपहरण फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : उच्च विद्यालय बैजलपुर प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर ———————-खड़गपुर प्रखंड के बैजलपुर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुबोध साह का शनिवार को सशस्त्र अपराधियों ने विद्यालय से ही अपहरण कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी वरुण कुमार सिन्हा एवं डीएसपी सुरेंद्र कुमार विद्यालय पहुंचे और मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है. किंतु अब अपहर्ता गिरोह की शिनाख्त नहीं हो पायी है. बताया जाता है कि प्रधानाध्यापक सुबोध साह आज प्रात: विद्यालय पहुंचे और कार्यालय खोले ही थे कि अपराधियों ने उन्हें अगवा कर लिया. विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार का कहना है कि जब प्रात: साढ़े नौ बजे मैं विद्यालय पहुंचा तो कार्यालय कक्ष खुला हुआ था. किंतु प्रधानाध्यापक नहीं थे. बाद में दूसरे शिक्षक विनोद कुमार भी पहुंचे. जब उन लोगों ने प्रधानाध्यापक की खोजबीन की तो कहीं कोई पता नहीं चला. उनके मोबाइल पर जब रिंग किया गया तो किसी दूसरे व्यक्ति ने फोन रिसीव कर कहा कि श्री साह अभी सुलतानगंज में है और फोन काट कर स्विच ऑफ कर दिया. शिक्षक अजय कुमार ने इसकी सूचना शामपुर सहायक थाना पुलिस को दी और जब पुलिस वहां पहुंची तो छानबीन के दौरान यह पुष्टि हुआ कि प्रधानाध्यापक सुबोध साह का अपहरण हो गया है. बाद में मुंगेर से पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा व खड़गपुर के डीएसपी सुरेंद्र कुमार भी विद्यालय पहुंच कर पूरी पड़ताल की. साथ ही एसटीएफ, एसएसबी व जिला पुलिस द्वारा तत्काल अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान भी प्रारंभ कर दी गयी है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रधानाध्यापक सुबोध साह सुलतानगंज के कलाली गली के रहने वाले हैं. इधर विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिरौती के लिए प्रधानाध्यापक का अपहरण किया गया है तथा अपहर्ता परिजनों तक फिरौती की राशि की डिमांड भी पहुंचा दी है. वैसे आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की जा रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










