राजनीतिक कार्यकर्ता मनोज रजक की गोली मार कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

राजनीतिक कार्यकर्ता मनोज रजक की गोली मार कर हत्या फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर शहर के सुंदरपुर में शनिवार की सुबह राजनीतिक कार्यकर्ता मनोज रजक (35 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना उस समय हुई जब वह घर से निकल कर समीप में ही […]

विज्ञापन

राजनीतिक कार्यकर्ता मनोज रजक की गोली मार कर हत्या फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर शहर के सुंदरपुर में शनिवार की सुबह राजनीतिक कार्यकर्ता मनोज रजक (35 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना उस समय हुई जब वह घर से निकल कर समीप में ही दूध लाने जा रहा था. अपराधियों ने उसे दो गोली मारी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के नगर अध्यक्ष मनोज रजक शनिवार की सुबह 06:30 बजे जब अपने घर से दूध लाने पड़ोस के ही रंजीत मंडल के घर जा रहा था तो रास्ते में घात लगाये अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया. अपराधियों ने उसे दो गोली मारी. एक गोली उसके सर में मारी गयी जबकि दूसरा उसके नाभी में. गोली की आवाज एवं हल्ला पर जब परिजन व आसपास के लोग दौड़े तो अपराधी भाग निकला. मनोज को उसका छोटा भाई सन्नी व ग्रामीण तत्काल ही उठा कर सदर अस्पताल ले गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मोहन शर्मा, कोतवाली थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के पिता ब्रह्मदेव रजक व भाई सन्नी कुमार से पूछताछ की. बताया जाता है कि सुंदरपुर गांव के ही एक हत्या के मामले में मनोज चश्मदीद गवाह था और अपराधियों द्वारा उसे गवाही नहीं देने की धमकी दी जा रही थी. बावजूद वह न्यायालय में अपराधियों के विरुद्ध गवाही दे दी. जिसके कारण उसकी हत्या की गयी है. पुलिस इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन