राष्ट्रीय लोक अदालत आज, कई मामले होंगे निष्पादित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में शनिवार को मुंगेर जिला व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इस लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन आपसी समझौते के तहत करने की तैयारी की गयी है. साथ ही इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी किया गया है. […]
विज्ञापन
मुंगेर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में शनिवार को मुंगेर जिला व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इस लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन आपसी समझौते के तहत करने की तैयारी की गयी है. साथ ही इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी किया गया है. राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुषमा सिन्हा ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है. इसके लिए पिछले एक माह से लगातार बैठकों का दौर चल रहा था.
प्रखंड, अनुमंडल स्तर पर यह प्रयास किया गया कि सुलह योग्य वादों का निष्पादन इस लोक अदालत के माध्यम से कर जहां इसमें शामिल लोगों को न्यायालय के दौड़-भाग से मुक्ति मिलेगी. वहीं न्यायालयों पर भी मुकदमों का भार कम होगा. जिला जज के पहल पर मुंगेर जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा भी लोक अदालत में मामलों के निष्पादन को लेकर प्रयास किये गये हैं. साथ ही इसमें प्रचार तंत्र का भी काफी उपयोग किया गया है.
एक ओर जहां माइकिंग के माध्यम से लोक अदालत की जानकारी दी जा रही है. वहीं बैनर-पोस्टर और बेसिक टेलीफोन के रिंगटोन में भी लोक अदालत के संदर्भ में लोगों को सूचनाएं दी जा रही. माना जा रहा है कि इस लोक अदालत में भारी संख्या में मुकदमों का निबटारा हो पायेगा. खासकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, वन अधिनियम, परिवार न्यायालय, मनरेगा, दाखिल खारिज, श्रम विभाग के मामलों के निष्पादन होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










