बैंककर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Updated:
विज्ञापन

बैंककर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते डीडीसी मुंगेर : एचडीएफसी बैंक एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडेय एवं रेडक्रॉस के सचिव जयकिशोर संतोष ने संयुक्त रूप से दीप […]

विज्ञापन

बैंककर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते डीडीसी मुंगेर : एचडीएफसी बैंक एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडेय एवं रेडक्रॉस के सचिव जयकिशोर संतोष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर शाखा प्रबंधक दीपक सिंह ने बताया कि यह आयोजन बैंक द्वारा नौवीं बार एवं मुंगेर में लगातार तीसरी बार किया जा रहा है. रक्तदान करने वालों में अमरीश सिन्हा, दिव्य प्रकाश, अंशु कुमार, विकास सिन्हा, आलोक सिन्हा, प्रवीण कुमार, मृत्युंजय तिवारी एवं सत्यजीत राय शामिल थे. डीडीसी ने रक्तदान शिविर के लिए बैंक प्रबंधन को धन्यवाद दिया. ————————–मैथिली परिषद की बैठक कल मुंगेर : शहर के टाउन +2 उच्च विद्यालय में मैथिली परिषद की बैठक रविवार को होगी. परिषद के सचिव सह टाउन स्कूल के प्राचार्य अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि आगामी फरवरी 2016 में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह को लेकर बैठक आहूत की गयी है. बैठक में समारोह को मूर्त रूप देने के लिए विचार विमर्श किया जायेगा. जिसके मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री मदन मोहन झा होंगे. —————————दसवीं की जांच परीक्षा 15 दिसंबर से मुंगेर : टाउन +2 उच्च विद्यालय में आगामी 15 से 22 दिसंबर तक दसवीं की जांच परीक्षा ली जायेगी. जिसमें दशम वर्ग के लगभग 400 छात्र शामिल होंगे. इस परीक्षा में जो भी परीक्षार्थी उपस्थित नहीं होंगे वैसे परीक्षार्थी को दसवीं की वार्षिक परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित कर दिया जायेगा. यह जानकारी स्कूल के प्राचार्य अरविंद कुमार चौधरी ने दी. ——————————-शिक्षक हत्याकांड की हो सीबीआइ जांच मुंगेर : फरदा गांव में शादी समारोह के दौरान शिक्षक अरविंद पासवान की हत्या के मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की. कांग्रेस नेता पंकज यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र भेज कर कहा है कि अरविंद पासवान की हत्या राजनीतिक साजिश के तहत की गयी है. जिसकी जांच होनी चाहिए. अबतक इस मामले में प्रशासन द्वारा हत्यारे को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन