प्रभारी जिलाधिकारी ने किया आइपीवी का उद्घाटन
प्रभारी जिलाधिकारी ने किया आइपीवी का उद्घाटन फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : उद्घाटन करते प्रभारी जिलाधिकारी ईश्वर चंद्र शर्मा प्रतिनिधि, मुंगेरसदर अस्पताल परिसर स्थित रोगी विश्रामालय में शुक्रवार को प्रभारी जिलाधिकारी डॉ ईश्वर चंद्र शर्मा ने फीता काट कर आइपीवी ( इनएक्टिवेटेड पोलियो वायरस वैक्सीन) का उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने एक नवजात को […]
प्रभारी जिलाधिकारी ने किया आइपीवी का उद्घाटन फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : उद्घाटन करते प्रभारी जिलाधिकारी ईश्वर चंद्र शर्मा प्रतिनिधि, मुंगेरसदर अस्पताल परिसर स्थित रोगी विश्रामालय में शुक्रवार को प्रभारी जिलाधिकारी डॉ ईश्वर चंद्र शर्मा ने फीता काट कर आइपीवी ( इनएक्टिवेटेड पोलियो वायरस वैक्सीन) का उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने एक नवजात को पोलियो की दो बूंद दवा भी पिलायी. इस मौके पर आइपीवी की परिचय पुस्तिका का भी वितरण किया गया.सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने बताया कि नियमित टीकाकरण के अंतर्गत आइपीवी की शुरुआत की गयी है. जिसके तहत आइपीवी का एक इंजेक्शन ओपीवी ( ओरल पोलियोवायरस वैक्सीन) की तीसरी खुराक के साथ दिया जायेगा. आइपीवी का इंजेक्शन बच्चे के शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है तथा उसे पोलियो वायरस से लड़ने की शक्ति देता है. उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण के अंतर्गत आइपीवी का इंजेक्शन और ओपीवी की तीसरी खुराक देने के बाद भी बच्चे को पल्स पोलियो अभियान के तहत ओपीवी की खुराक देना अत्यंत आवश्यक है. पोलियो की खुराक और आइपीवी का इंजेक्शन बच्चे को पोलियो से डबल सुरक्षा देता है. यह वैक्सीन नियमित टीकाकरण के दौरान सिर्फ एक बार ही दिया जायेगा. साथ यह टीकाकरण सत्र के दौरान प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा ही दिया जा सकता है. यह हीट और फ्रीज सेंसिटिव वैक्सीन है. ये ठंड में जमने से व ज्यादा गर्मी से खराब भी हो सकती है. मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा, एसीएमओ डॉ योगेंद्र प्रसाद रजक, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक मो. नसीम, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अताउर रहमान, डॉ सुधीर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.इधर सदर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी अंचलाधिकारी भुवनेश्वर यादव ने एक नवजात को पोलियो का दो बूंद खुराक पिला कर आइपीवी का शुभारंभ किया. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा, सीडीपीओ मीना कुमारी, बीएमसी मो. आफताब आलम, बीएचएम उमेश प्रसाद, एएनएम रंजना कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










