अनुमंडलीय स्तरीय राजस्वकर्मियों की समीक्षा बैठक
अनुमंडलीय स्तरीय राजस्वकर्मियों की समीक्षा बैठक फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : बैठक करते डीसीएलआर प्रतिनिधि, तारापुर तारापुर अनुमंडलीय कार्यालय में तारापुर, असरगंज एवं संग्रामपुर के अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं हल्का कर्मचारियों की समीक्षा बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता भूमि सुधार उपसमाहर्ता पुष्पेश कुमार ने की. बैठक में सभी कर्मियों को ससमय कार्यों का निष्पादन नहीं […]
अनुमंडलीय स्तरीय राजस्वकर्मियों की समीक्षा बैठक फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : बैठक करते डीसीएलआर प्रतिनिधि, तारापुर तारापुर अनुमंडलीय कार्यालय में तारापुर, असरगंज एवं संग्रामपुर के अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं हल्का कर्मचारियों की समीक्षा बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता भूमि सुधार उपसमाहर्ता पुष्पेश कुमार ने की. बैठक में सभी कर्मियों को ससमय कार्यों का निष्पादन नहीं करने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की बात कही. बैठक में ऑपरेशन दखल दहानी, अभियान बसेरा, भूमि दस्तावेजों का कंप्यूटरीकरण, दाखिल खारिज कैंप, लगान वसूली, बेदखली का मामला, अतिक्रमण, संपर्क सड़क की समीक्षा की गयी. डीसीएलआर ने हिदायत दी कि दाखिल खारिज में पारदर्शिता बरती जाय और किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. साथ ही भूमिहीन परिवार जो महादलित, अनुसूचित जाति, बीसी वन एवं टू में आते हैं उसकी पहचान कर उसे जमीन उपलब्ध कराने की बात कही गयी. उन्होंने ऑपरेशन दखल दहानी में अबतक जिन लोगों को दखल नहीं किया गया है उसे अतिशीघ्र दखल दिलाने को कहा गया. असरगंज के सीओ को 563 परचाधारी जिनकी अबतक पहचान नहीं की गयी है वैसे परचाधारी की पहचान करने की बात कही गयी. संग्रामपुर सीओ को 1250 परचाधारी की पहचान एवं तारापुर के सीओ को प्रपत्र एक की जांच करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अंचलाधिकारी विद्यानंद राय, रंजीत कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










