शक्षिक हत्याकांड : एसपी ने किया वीडियो फुटेज का अवलोकन
शिक्षक हत्याकांड : एसपी ने किया वीडियो फुटेज का अवलोकन सूर्यगढ़ा सलेमपुर के मुखिया के बॉडीगार्ड श्रवण पासवान ने मारी गोली प्रतिनिधि , मुंगेर शिक्षक अरविंद पासवान हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा गुरुवार को फरदा जाकर घटनास्थल का जहां जायजा लिया. वहीं शादी समारोह के वीडियो फुटेज का […]
शिक्षक हत्याकांड : एसपी ने किया वीडियो फुटेज का अवलोकन सूर्यगढ़ा सलेमपुर के मुखिया के बॉडीगार्ड श्रवण पासवान ने मारी गोली प्रतिनिधि , मुंगेर शिक्षक अरविंद पासवान हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा गुरुवार को फरदा जाकर घटनास्थल का जहां जायजा लिया. वहीं शादी समारोह के वीडियो फुटेज का भी अवलोकन किया. जिसमें सूर्यगढ़ा सलेमपुर के मुखिया अजय कुमार सिंह के अंगरक्षक द्वारा चलायी गोली से शिक्षक की मौत को पाया. एसपी ने तत्काल ही हत्याकांड में अंगरक्षक श्रवण पासवान को भी अभियुक्त बनाने का निर्देश कांड के अनुसंधानकर्ता को दिया. विदित हो कि 7 दिसंबर को फरदा में एक शादी समारोह में चली गोली से शिवकुंड निवासी अरविंद पासवान की मौत हो गयी थी. परिजन ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सलेमपुर के मुखिया अजय कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया. जिसमें कहा गया कि अजय से अरविंद की राजनीति दुश्मनी थी. जिसकी वजह से अजय ने उसकी हत्या कर दी. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने जहां फरदा पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया. वहीं शादी समारोह में किये जा रहे वीडियो ग्राफी को भी टीवी पर देखा. एसपी ने बताया कि हॉकी बंदूक लेकर सलेमपुर मुखिया के अंगरक्षक श्रवण कुमार पासवान हमेशा साथ चल रहे थे. शिक्षक के पीछे भी श्रवण बंदूक लेकर बैठा हुआ था. श्रवण के द्वारा ही चलायी गयी गोली से शिक्षक अरविंद की मौत हुई है. तत्काल ही श्रवण को भी मामले में अभियुक्त बनाया गया है. दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










