हुजूर! डीलर करता है मनमानी, नहीं देता है अनाज
हुजूर! डीलर करता है मनमानी, नहीं देता है अनाज जिलाधिकारी के जनता दरवार में दर्जनों फरियादियों ने लगायी न्याय की गुहारफोटो संख्या : 3 एवं फोटो नाम के साथ हैफोटो कैप्सन : जनता दरबार में पहुंचे फरियादी प्रतिनिधि, मुंगेरसमाहरणालय में गुरुवार को जनता दरवार का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता प्रभारी जिलाधिकारी ईश्वर चंद्र शर्मा […]
हुजूर! डीलर करता है मनमानी, नहीं देता है अनाज जिलाधिकारी के जनता दरवार में दर्जनों फरियादियों ने लगायी न्याय की गुहारफोटो संख्या : 3 एवं फोटो नाम के साथ हैफोटो कैप्सन : जनता दरबार में पहुंचे फरियादी प्रतिनिधि, मुंगेरसमाहरणालय में गुरुवार को जनता दरवार का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता प्रभारी जिलाधिकारी ईश्वर चंद्र शर्मा ने की. जनता दरवार में पहुंचे दर्जनों फरियादियों ने विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. जिसे प्रभारी जिलाधिकारी ने जांच के लिए संबंधित पदाधिकारी को भेज दिया. मौके पर जिला जन शिकायत कोषांग पदाधिकारी बीबी तिवारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा, विद्युत कार्यपालक अभियंता विनोद प्रजापति, सदर अंचलाधिकारी भुनेश्वर यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.केस स्टडी- 1दो साल से डीलर नहीं दे रहा अनाजफोटो : राशो रायमुंगेर : शिवकुंड पंचायत के राशो राय सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाया कि स्थानीय डीलर उमेश कुमार राय द्वारा पिछले दो साल से अनाज नहीं दिया जा रहा है. राशन की मांग करने पर डीलर झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है. जबकि वे लोग लाल कार्डधारी हैं. उनके हक के अनाज को डीलर कालाबाजारी कर बाजार में बेच देता है.——————-केस स्टडी- 2डीलर करता है मनमानीफोटो : कपूरी साहमुंगेर : हेमजापुर निवासी ग्रामीण कपूरी साह ने जिलाधिकारी से फरियाद लगाया कि स्थानीय डीलर दिनेश महतो द्वारा अप्रैल 2015 से ही उन्हें व उनके परिवार को राशन नहीं दिया जा रहा है. जिसके कारण उन्हें काफी तंगी के दौर से गुजरना पड़ रहा है. उनके परिवार में तीन राशन कार्ड है. जिसका नंबर क्रमश: 6425650 कपूरी साह, 10240040180030800027 बिजली देवी तथा 10240040180030800028 ज्योति देवी है. ——————-केस स्टडी- 3नहीं मिल रहा शिक्षा ऋणफोटो : हीना कुमारीमुंगेर : हवेली खड़गपुर प्रखंड के अग्रहण गांव निवासी रमेश मिश्रा की पुत्री हीना कुमारी ने जिलाधिकारी से गुहार लगायी कि उन्हें स्थानीय बैंक द्वारा शिक्षा ऋण उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. जबकि वह ऋण लेकर बीएड की पढ़ाई करना चाहती है. यदि उसे बैंक द्वारा ऋण उपलब्ध नहीं कराया जायेगा तो उनकी पढ़ायी अधूरी रह जायेगी तथा उसे नौकरी मिलना भी मुश्किल हो जायेगा.———————-केस स्टडी- 4प्रभारी नहीं दे रहे छात्रवृत्ति की राशिफोटो : प्रीति कुमारीमुंगेर : हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय अग्रहण के नवम वर्ग की छात्रा प्रीति कुमारी ने जिलाधिकारी से फरियाद लगाया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार यादव द्वारा उन्हें छात्रवृत्ति की राशि नहीं दी गयी है. जबकि कई छात्राओं को राशि का भुगतान कर दिया गया है. यदि अविलंब उन्हें छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया गया तो वे मुख्यमंत्री तक का दरवाजा खटखटाने को विवश हो जायेगी.——————–केस स्टडी- 5दबंगों ने घर पर कर लिया है अवैध कब्जाफोटो : शांति देवीमुंगेर : कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा निवासी आरसी प्रसाद की पत्नी शांति देवी ने जिलाधिकारी से गुहार लगाया कि पड़ोसी अमरेश यादव व अन्य दबंगों द्वारा उनके घर को क्षतिग्रस्त कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है. इस संबंध में उन्होंने स्थानीय थाना में लिखित सूचना भी दी. बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.————————–केस स्टडी- 6जमीन की मापी नहीं होने से बढ़ रहा तनावफोटो : घोघन यादवमुंगेर : नया रामनगर थाना क्षेत्र के जगदंबापुर निवासी घोघन यादव ने जिलाधिकारी से फरियाद लगाया कि उनके बसोबास जमीन की मापी सरकारी अमीन द्वारा नहीं होने के कारण विपक्षियों से तनाव बढ़ते जा रहा है. उन्होंने जमीन मापी के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन भी दिया किंतु अंचलाधिकारी ने आवेदन ही लौटा दिया. जमीन का मापी नहीं होने के कारण चौहद्दीदारों से प्राय: विवाद होते रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










