हार्डकोर नक्सली पंकज बिंद साहेबगंज से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हार्डकोर नक्सली पंकज बिंद साहेबगंज से गिरफ्तार * मोबाइल लोकेशन के आधार पर शाहकुंड पुलिस ने किया गिरफ्तार * मुंगेर के विभिन्न थानों में बैंक डकैती, लूट, अपहरण के मामले हैं दर्ज * मुंगेर पुलिस रिमांड पर लेने की कर रही तैयारी प्रतिनिधि , हवेली खड़गपुरहार्डकोर नक्सली एवं शामपुर थाना क्षेत्र का आतंक पंकज बिंद […]

विज्ञापन

हार्डकोर नक्सली पंकज बिंद साहेबगंज से गिरफ्तार * मोबाइल लोकेशन के आधार पर शाहकुंड पुलिस ने किया गिरफ्तार * मुंगेर के विभिन्न थानों में बैंक डकैती, लूट, अपहरण के मामले हैं दर्ज * मुंगेर पुलिस रिमांड पर लेने की कर रही तैयारी प्रतिनिधि , हवेली खड़गपुरहार्डकोर नक्सली एवं शामपुर थाना क्षेत्र का आतंक पंकज बिंद को भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना पुलिस ने झारखंड के साहेबगंज से गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ मुंगेर जिले के विभिन्न थानों में बैंक डकैती, छिनतई, मोटर साइकिल लूट, अपहरण के दर्जन भर मामले दर्ज हैं. जिसमें मुंगेर पुलिस उसे रिमांड पर लेने का प्रयास कर रही है. प्राप्त समाचार के अनुसार पिछले दिनों भागलपुर जिले के शाहकुंड स्थित पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. अपराधियों ने रुपये के साथ ही एक मोबाइल भी लूटा था. जिस मोबाइल को पुलिस ने सर्विलांस पर डाल दिया था. लगातार उस मोबाइल के लोकेशन पर पुलिस अपराधी तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी. मोबाइल लोकेशन पर ही शाहकुंड पुलिस झारखंड के साहेबगंज पहुंची और पंकज बिंद को गिरफ्तार कर लिया. पंकज बिंद मुख्य रुप से हवेली खड़गपुर प्रखंड के गोबड्डा टांड़ी गांव का रहने वाला है. जो इन दिनों पुलिस दबिश के कारण साहेबगंज में रह रहा था. बताया जाता है कि खड़गपुर, शामपुर, गंगटा एवं टेटियाबंबर थाने में कई मामले दर्ज हैं. वर्ष 2011 में धपरी स्थित ग्रामीण बैंक शाखा में लूट कांड में भी वह शामिल था. इस मामले में पुलिस ने उसे हथियार के साथ वर्ष 2012 में गांव से ही गिरफ्तार किया था. बाद में जमानत पर वह बाहर निकल कर अपराध की घटना को लगतार अंजाम देने लगा. उसके खिलाफ दो मोटर साइकिल लूट, धपरी मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रुपेश कुमार के अपहरण, फसियाबाद रमनकाबाद पश्चिमी से दो युवक का अपहरण, खडि़या पिपड़ा हाल्ट से गैंग मैन अपहरण, भमासी स्थित पेट्रोल पंपर लूट कांड में वह आरोपी है. इतना ही नहीं वह धपरी बाजार का आतंक था. जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन