बैंक एकाउंट व आइएफएससी कोड नहीं देने वालों का पेंशन हो सकता है बंद

Updated:
विज्ञापन

बैंक एकाउंट व आइएफएससी कोड नहीं देने वालों का पेंशन हो सकता है बंद प्रतिनिधि , मुंगेर सामाजिक सुरक्षा कोषांग पेंशनरों का डाटा बेस युद्ध स्तर पर तैयार कर रही है. ताकि पेंशनरों का पेंशन समय पर मिल सके. लेकिन जानकारी के अभाव में ऐसे भी पेंशनधारी हैं जो सूचना के बावजूद अपना बैंक एकाउंट […]

विज्ञापन

बैंक एकाउंट व आइएफएससी कोड नहीं देने वालों का पेंशन हो सकता है बंद प्रतिनिधि , मुंगेर सामाजिक सुरक्षा कोषांग पेंशनरों का डाटा बेस युद्ध स्तर पर तैयार कर रही है. ताकि पेंशनरों का पेंशन समय पर मिल सके. लेकिन जानकारी के अभाव में ऐसे भी पेंशनधारी हैं जो सूचना के बावजूद अपना बैंक एकाउंट व आइएफएससी कोड जमा नहीं किया है. वैसे पेंशनधारी को आने वाले समय में पेंशन का भुगतान नहीं हो पायेगा. जिससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है. सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा वृद्धा, विकलांग एवं विधवा को पेंशन देने का प्रावधान है. जिले के ऐसे हजारों लोग हैं जो इस पेंशन का लाभ प्राप्त कर समाज में इज्जत की जिंदगी जी रहे हैं. पेंशन देने का सरकार का यही मुख्य उद्देश्य भी है. पहले पेंशनरों को ब्लॉक स्तर पर शिविर लगा कर पेंशन राशि का भुगतान किया जाता था. जिसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होती थी. जिसके बाद पंचायतवार शिविर लगा कर पेंशनरों को राशि दी जाने लगी. लेकिन उसमें भी घपला सामने आते रहे हैं. जिसके कारण सरकार ने एक नया रणनीति अख्तियार किया और पेंशनरों की नये सिरे से डाटा बेस तैयार करने का कार्य प्रारंभ किया. जिसके माध्यम से पेंशन की राशि सीधे तौर पर लाभुक के खाते में भेजा जायेगा. मुंगेर जिले में प्रथम चरण में पेंशनरों का डाटा बेस तैयार किया गया. जिसमें लगभग 67 हजार लाभुकों के नाम, पता व बैंक संबंधित जानकारी उपलब्ध करायी गयी. लेकिन अभी भी जिले में ऐसे हजारों लाभुक हैं जिन्होंने अबतक बैंक एकाउंट, बैंक का आइएफएससी कोड, आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं कराया है. सामाजिक सुरक्षा कोषांग जब दूसरे फेज में डाटा तैयार करना प्रारंभ किया तो एक सूचना जारी किया कि जो लोग संबंधित कागजात उपलब्ध नहीं कराये हैं वे सभी कागजात के फोटो कॉपी अपने-अपने पंचायत सचिव के पास जमा कर दे. क्योंकि यह अनिवार्य भी हो गया है. सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अधिकारी ने बताया कि पेंशनरों का दूसरे फेज का डाटावेस तैयार करने का कार्य प्रगति पर है. अब लाभुकों के खाते में सीधे राशि भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन