ट्रेनों का अनिश्चित परिचालन जारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमालपुर : पूर्व रेलवे के मालदह रेल मंडल के किऊल-जमालपुर भागलपुर रेलखंड पर रेल सेवा पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो कर रह गया है. पश्चिम की ओर से चल कर इस रेल खंड पर आने वाली लगभग तमाम ट्रेन के अनिश्चित परिचालन के कारण ऐसा हो पाया है. इसके कारण जहां रेल यात्री हलकान एवं परेशान […]
विज्ञापन
जमालपुर : पूर्व रेलवे के मालदह रेल मंडल के किऊल-जमालपुर भागलपुर रेलखंड पर रेल सेवा पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो कर रह गया है. पश्चिम की ओर से चल कर इस रेल खंड पर आने वाली लगभग तमाम ट्रेन के अनिश्चित परिचालन के कारण ऐसा हो पाया है.
इसके कारण जहां रेल यात्री हलकान एवं परेशान बने हुए हैं, वहीं स्थानीय स्तर पर कोई रेल अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. स्थिति इतनी दयनीय है कि लगातार दूसरे दिन भी कई लंबी दूरी की ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक दिन विलंब से चल कर जमालपुर पहुंची है.
यहां प्राप्त समाचार में बताया गया है कि मंगलवार को यहां पहुंचने वाली दो दो ट्रेन बुधवार को पहुंची.जबकि लगभग एक दर्जन ट्रेन अनिश्चित विलंब से चली. मंगलवार को यहां आने वाली ट्रेन बुधवार को सोलह घंटे विलंब से चल कर पहुंची. वहीं मंगलवार की 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल भी लगभग ग्यारह घंटे देर से पहुंची. यही हाल डाउन फरक्का एक्सप्रेस का भी रहा जो अपने निर्धारित समय 00:55 से साढ़े सात घंटे विलंब से चल कर 07:37 बजे जमालपुर आई. मंगलवार की डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस के सोलह घंटे विलंब से चलने के कारण बुधवार के अप विक्रमशिला ट्रेन के समय को री-शिड्यूल किया गया तथा यह ट्रेन लगभग दो घंटा विलंब से चली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










