पांच युवकों के पकड़े जाने पर फरीदपुर ओपी में हंगामा
पांच युवकों के पकड़े जाने पर फरीदपुर ओपी में हंगामा प्रतिनिधि, जमालपुर जमालपुर शहर के फरीदपुर ओपी पुलिस द्वारा बुधवार की शाम फरीदपुर गांव में जुआ की सूचना पर छापेमारी के दौरान पांच युवकों को पकड़ा गया. पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची तो जुआरी भाग निकले. लेकिन उसके आसपास पांच युवकों को पकड़ कर पुलिस […]
पांच युवकों के पकड़े जाने पर फरीदपुर ओपी में हंगामा प्रतिनिधि, जमालपुर जमालपुर शहर के फरीदपुर ओपी पुलिस द्वारा बुधवार की शाम फरीदपुर गांव में जुआ की सूचना पर छापेमारी के दौरान पांच युवकों को पकड़ा गया. पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची तो जुआरी भाग निकले. लेकिन उसके आसपास पांच युवकों को पकड़ कर पुलिस ओपी ले आयी. ग्रामीण इन युवकों को निर्दोष बताते हुए ओपी पहुंच कर हंगामा करने लगे.बताया जाता है कि फरीदपुर ओपी प्रभारी एनसी मिश्रा को सूचना मिली कि फरीदपुर गांव में जुआ चलता है. इसी सूचना पर उनके द्वारा छापेमारी की गयी. लेकिन पुलिस के पहुंचते ही जुआरी भाग निकले. पुलिस उसके आसपास से पांच युवकों को पकड़ कर ओपी ले आयी. इसकी सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो सौ की संख्या में ग्रामीण ओपी पहुंच गये और पकड़े गये युवकों को निर्दोष बताते हुए उनकी रिहाई की मांग करने लगे. इस दौरान ओपी में जमकर हंगामा हुआ. इधर जमालपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ओपी पहुंचे और पकड़े गये युवकों को लेकर जमालपुर थाना चले आये. ग्रामीण भी जमालपुर थाना पहुंच गये. बताया जाता है कि इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक को पूरी जानकारी दी गयी और इस आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ कि जांच कर युवकों को छोड़ दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










