ढिबरी से सात फूस के घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति खाक
ढिबरी से सात फूस के घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति खाक फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : आग में घर राख प्रतिनिधि, बरियारपुर बरियारपुर थाना क्षेत्र के नीरपुर पंचायत के लालजी टोला में मंगलवार की रात ढ़िबरी से एक झोपड़ी में आग लग गयी. जिससे सटे सात झोपड़ी आग की चपेट में आ […]
ढिबरी से सात फूस के घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति खाक फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : आग में घर राख प्रतिनिधि, बरियारपुर बरियारपुर थाना क्षेत्र के नीरपुर पंचायत के लालजी टोला में मंगलवार की रात ढ़िबरी से एक झोपड़ी में आग लग गयी. जिससे सटे सात झोपड़ी आग की चपेट में आ गया और झोपड़ी के अंदर रखे समान सारे समान जल कर राख हो गये. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान है. प्राप्त समाचार के अनुसार लालजी टोला निवासी विजय सिंह के फूस के बने घर में रात्रि डेढ़ बजे ढ़िबरी से आग लग गयी. देखते ही देखते आग की लपटे पड़ोस के पुलिस सिंह, ज्योतिष सिंह, राजकुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह, शैल देवी के फूस के घर में पकड़ ली और झोपड़ी पूरी तरह जल गयी. इसके साथ ही घर के अंदर रखे समान व पैसे भी जल गये. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. घटना की सूचना पाते ही अंचलाधिकारी मुकुल कुमार झा ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीडि़त परिवार को 41 सौ रुपये और प्लास्टिक प्रदान किया. वहीं पंचायत की मुखिया मणिकांत मंडल द्वारा चावल, चुड़ा, गुड़, कंबल, साड़ी प्रदान किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










