MUNGER : हाइवा के धक्के से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :07 May 2026 11:33 AM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बरियारपुर खड़गपुर मार्ग में बहादुरपुर के समीप हाईवे गाड़ी की धक्के से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई.
विज्ञापन
बरियारपुर मुंगेर से संजीव कुमार की रिपोर्ट :
थाना क्षेत्र के बरियारपुर खड़गपुर मार्ग में बहादुरपुर के समीप हाईवे गाड़ी की धक्के से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई. आक्रोशित गमीणों ने बहादुरपुर के समीप ही सड़क मार्ग को जाम कर दिया. मौके पर बरियारपुर पुलिस पहुंच चुकी है. बताया जाता है कि नाकी निवासी रूबी देवी का 65 वर्षीय पति मनोज कुमार साइकिल पर गांव-गांव घूम कर कपड़े बेचकर अपने परिजन का भरण पोषण करते थे. गुरुवार को वह पैसे तकादा करके बरियारपुर से वापस अपने घर की ओर आ रहा था. इसी क्रम में बहादुरपुर के समीप पीछे बरियारपुर से आ रहे हाइवा ने उसकी साइकिल में धक्का मार दिया. वृद्ध के गिरते ही हाइवा गाड़ी का पिछला चक्का उसके शरीर पर चढ़ गया और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. वहअपने पीछे पत्नी रूबी देवी सहित अपने चार संतान को छोड़ गया. उसकी तीनों पुत्री सुप्रिया, प्रीति एवं आशा कुमारी भागलपुर में रहकर अपनी पढ़ाई करती है. छोटा पुत्र 12 वर्षीय मखुश कुमार वर्ग छह में पढ़ाई कर रहा है. मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया पत्नी रूबी देवी सहित सभी के आंखों से लगातार आंसू टपकते जा रहे थे जो रुकने का नाम नहीं ले रहे थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










