Snake bite: खुशियां मातम में बदलीं: हल्दी की रात दूल्हे को सांप ने डंसा, मायागंज में तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

असरगंज थाना क्षेत्र के बड़ी कोरियन गांव में शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे को जहरीले सांप ने डस लिया. गणेश प्रसाद सिंह के इकलौते पुत्र नीरज कुमार को गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

असरगंज मुंगेर से हिमांशु कुमार सिंह की रिपोर्ट: असरगंज थाना क्षेत्र के बड़ी कोरियन गांव में बुधवार की रात एक हृदयविदारक घटना घटी. यहां शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे को एक विषैले सांप ने डस लिया. इलाज के दौरान भागलपुर के मायागंज अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

कैसे घटी घटना?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ी कोरियन निवासी गणेश प्रसाद सिंह के इकलौते पुत्र नीरज कुमार की शादी बेलहर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में तय हुई थी. घर में हल्दी की रस्म की तैयारियां और उत्सव का माहौल था. इसी बीच नीरज फोन पर बात करने के लिए घर से बाहर अंधेरे में निकला, जहां एक विषैले सर्प ने उसे डस लिया.

इलाज के दौरान तोड़ा दम:

परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में नीरज को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, असरगंज में भर्ती कराया. वहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज (भागलपुर) रेफर कर दिया. हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था और इलाज के दौरान नीरज की मृत्यु हो गई.

गांव में पसरा सन्नाटा

गुरुवार सुबह जैसे ही नीरज का शव गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी दो बहनें हैं. इकलौते चिराग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जिस घर से डोली उठनी थी, वहां से अर्थी उठते देख हर आंख नम हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन