शक्षिक नेता अरविंद की मौत हत्या या जश्न का परिणाम !

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक नेता अरविंद की मौत हत्या या जश्न का परिणाम ! * शादी समारोह में फायरिंग की होगी जांच, लाइसेंसी हथियारों की अनुज्ञप्ति होगी रद्द : एसडीपीओ फोटो संख्या : 2,6,7 फोटो कैप्सन : विलाप करते परिजन, अस्पताल पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मी एवं चश्मदीद से पूछताछ करते डीएसपी प्रतिनिधि : मुंगेर ————–शिक्षक […]

विज्ञापन

शिक्षक नेता अरविंद की मौत हत्या या जश्न का परिणाम ! * शादी समारोह में फायरिंग की होगी जांच, लाइसेंसी हथियारों की अनुज्ञप्ति होगी रद्द : एसडीपीओ फोटो संख्या : 2,6,7 फोटो कैप्सन : विलाप करते परिजन, अस्पताल पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मी एवं चश्मदीद से पूछताछ करते डीएसपी प्रतिनिधि : मुंगेर ————–शिक्षक नेता अरविंद पासवान की मौत हत्या है या शादी समारोह के जश्न में चली गोली का परिणाम इस पर पुलिस गहन छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि जिस प्रकार शादी के गजल कार्यक्रम में गोलियां चलायी गयी वह पूरी तरह गैर कानूनी ही है. इस मामले में मृतक के रिश्तेदार एवं घटना के चश्मदीद राहुल कुमार के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है. हत्या संयोग या साजिश कन्या मध्य विद्यालय शिवकुंड के सहायक शिक्षक अरविंद पासवान अपने सहयोगी के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए फरदा गांव गया था. जहां गजल संध्या का कार्यक्रम चल रहा था. गजल के बोल पर लगातार फायरिंग की जा रही थी. अरविंद भी अपने लोगों के साथ कुर्सी पर बैठक कर गजल का लुफ्त उठा रहा था. तभी पीछे से एक गोली उसके सर के पिछले हिस्से में लगी और वह कुर्सी पर ही लुढ़क गया. जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गयी. अरविंद के समर्थक ने गोली मारने वालों को पकड़ लिया. पकड़े गये व्यक्ति के समर्थकों ने अरविंद के समर्थकों को राइफल व पिस्तौल का भय दिखा कर छुड़ा लिया. अब सवाल यह उठता है कि अरविंद को गोली लगना एक संयोग है अथवा एक गहरी साजिश का नतीजा ! राहुल के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी मृतक अरविंद पासवान के साथ उसके साले का बेटा राहुल कुमार भी शादी समारोह में मौजूद था. उसने पुलिस को बताया कि राजनीति प्रतिद्वंद्वता में मेरे फूफा की हत्या की गयी है. उसने बताया कि सूर्यगढ़ा सलेमपुर के पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह गोली फायर करते हुए आये और मेरे फूफा के सर में गोली मार दी. जब हमलोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो राइफल से गोली फायर करते हुए स्कार्पियो वाहन से फरार हो गया. स्थानीय राजनीति में था दबदबा बताया जाता है कि मृतक अरविंद पासवान शिक्षक रहने के साथ ही क्षेत्र में एक राजनीति नेता के तौर पर जाने जाते थे. स्थानीय राजनीति में भी उसका दबदबा था. जिसके कारण कई लोगों से उसका विवाद भी चल रहा था. प्रखंड के एक मुखिया से राजनीतिक प्रतिद्वंद्वता भी थी. माना यह भी जा रहा कि उसी मुखिया ने तो एक साजिश के तहत उसकी हत्या तो नहीं करा दी. प्रखंड प्रमुख का था ससुर मृतक अरविंद पासवान धरहरा प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र पासवान का ससुर था. इससे उसकी राजनीति दखल अंदाजी का एहसास सहज ही लगाया जा सकता है. वे शिक्षक नेता के तौर पर भी लगातार आंदोलन में सक्रिय थे. घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा, सफियाबाद ओपी प्रभारी सफदर अली मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि घटनास्थल पर छानबीन व लोगों से पूछताछ भी की. मिला मुआवजे का आश्वासन पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार, एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने बताया कि मृतक को एससी/एसटी अधिनियम के तहत उचित मुआवजा की राशि दी जायेगी. साथ ही अविलंब अनुकंपा पर नौकरी देने की प्रक्रिया कर जायेगी. हथियार धारियों पर होगी कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर से दर्जन भर खोखा बरामद किया गया है. जबकि पंडाल के ऊपरी हिस्सा में गोलियों से दर्जनों छेंद साफ दिखायी दे रहे हैं. इससे लगता है कि शादी समारोह में अंधाधुंध फायरिंग की गयी है. उन्होंने कहा कि अवैध हथियार लेकर गोली चलाने वालों को जहां चिह्नित किया जा रहा है. वहीं वैसे लाइसेंसी हथियार धारियों की भी पहचान की जा रही है जिन्होंने इस दौरान गोली चलायी है. उन्होंने कहा कि हथियार का लाइसेंस लोगों को सुरक्षा के लिए दी जाती है न कि प्रदर्शन के लिए. दोषी लोगों के लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जायेगी. गिरफ्तारी का हो रहा प्रयास एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने बताया कि अभियुक्त बनाये गये सलेमपुर निवासी अजय कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिए लखीसराय जिला के पुलिस से संपर्क किया गया है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जायेगी. —————————-शिक्षक नेता के निधन पर शोकसभा मुंगेर : शिक्षक नेता अरविंद पासवान की मौत पर मुंगेर जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से एक शोकसभा का आयोजन किया गया. जिला सचिव सुरेश मालाकार की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. शिक्षकों ने कहा कि अरविंद की मौत शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. साथ ही उसकी मौत संदेहास्पद है इसकी जांच भी होनी चाहिए. साथ ही मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाय. मौके पर शिक्षक संघ के गुरुदेव कुमार, मुदित कुमार, अजीत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, विकास आनंद, निर्मला कुमारी, अनुराधा कुमारी मौजूद थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन