पारामाउंट एकेडमी के बच्चों ने लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन

पारामाउंट एकेडमी के बच्चों ने लहराया परचम फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : अव्वल प्रतिभागी प्रतिनिधि , तारापुर होप फाउंडेशन दिल्ली के तत्वावधान में स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन पिछले दिनों दिल्ली में हुआ. जिसमें तारापुर अनुमंडल स्थित पारामाउंट एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया. सफल बच्चों को मंगलवार को विद्यालय परिसर में प्रबंध समिति […]

विज्ञापन

पारामाउंट एकेडमी के बच्चों ने लहराया परचम फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : अव्वल प्रतिभागी प्रतिनिधि , तारापुर होप फाउंडेशन दिल्ली के तत्वावधान में स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन पिछले दिनों दिल्ली में हुआ. जिसमें तारापुर अनुमंडल स्थित पारामाउंट एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया. सफल बच्चों को मंगलवार को विद्यालय परिसर में प्रबंध समिति द्वारा सम्मानित किया गया. विदित हो कि सीबीएसइ के पूर्वी क्षेत्र यानी बिहार, बंगाल, झारखंड, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा एवं नागालैंड को मिलाकर होप फाउंडेशन दिल्ली द्वारा स्पेल बी प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. जिसमें इस विद्यालय के वर्ग 6 की छात्रा अर्चना कुमारी ने 34 वां, आकांक्षा कुमारी ने 40 वां, आकांक्षा राज ने 41 वां स्थान प्राप्त किया. वर्ग 5 के अतुल शर्मा ने 39 वां, वर्ग 7 के आनंद कुमार ने 41 वां, आयुष कुमार ने 43 वां स्थान प्राप्त किया. कक्षा 8 का छात्र दीपक कुमार दीपक ने 44 वां, वर्ग 10 की छात्रा साक्षी दीप ने 37 वां, सोनम दिव्याश्री ने 87 वां स्थान प्राप्त किया. एकेडमी के प्रशासक उमेश पाठक ने कहा कि बच्चों ने जो उपलब्धि हासिल की है वह उनके कठिन परिश्रम का ही परिणाम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन