बरात में चली गोली, शक्षिक नेता की मौत

Updated:
विज्ञापन

बरात में चली गोली, शिक्षक नेता की मौत प्रथम पेज के लिए हत्या की प्राथमिकी दर्ज, राजनीतिक षड़यंत्र का आरोप फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : विलाप करते परिजन प्रतिनिधि , मुंगेर सफियासराय ओपी क्षेत्र के फरदा गांव में सोमवार की देर रात बरात में गोली चलने से शिक्षक नेता अरविंद पासवान की मौत हो […]

विज्ञापन

बरात में चली गोली, शिक्षक नेता की मौत प्रथम पेज के लिए हत्या की प्राथमिकी दर्ज, राजनीतिक षड़यंत्र का आरोप फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : विलाप करते परिजन प्रतिनिधि , मुंगेर सफियासराय ओपी क्षेत्र के फरदा गांव में सोमवार की देर रात बरात में गोली चलने से शिक्षक नेता अरविंद पासवान की मौत हो गयी. गोली उस समय चली जब बरात के लोग गजल कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे. घटना को लेकर अरविंद के रिश्तेदार राहुल कुमार के बयान पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है. जिसमें सूर्यगढ़ा सलेमपुर के पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. प्राप्त समाचार के अनुसार शिवकुंड निवासी शिक्षक नेता अरविंद पासवान सोमवार को फरदा निवासी कन्हैया लाल कुंवर के बेटी की शादी समारोह में भाग लेने आया था. जहां बरात व शरात पार्टी के लोग गजल कार्यक्रम का आनंद उठा रहे थे. अरविंद पासवान भी अपने साला के बेटे के साथ महफिल में बैठ कर गजल का लुप्त उठा रहा था. लगातार खुशी में फायरिंग भी हो रही थी. तभी अरविंद के पीछे से एक फायर हुआ जो उसके सर के पिछले हिस्से में लगा और दूसरे हिस्से से निकल गया. फलत: घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. गोली लगने के साथ ही समारोह में भगदड़ मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. जबकि जिस व्यक्ति से गोली चली वह भी अपने स्कार्पियों वाहन से भाग निकला. इधर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया. घटनास्थल पर रात्रि में पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. मृतक के साला का बेटा राहुल कुमार जो घटना का चश्मदीद है उसी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के सलेमपुर के पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें राजनीतिक षड़यंत्र का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे भी बरामद किये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन