लौह नगरी के विभन्नि बैंकों की सुरक्षा का लिया गया जायजा
लौह नगरी के विभिन्न बैंकों की सुरक्षा का लिया गया जायजा फोटो संख्या : 19 फोटो कैप्सन : सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते थानाध्यक्ष प्रतिनिधि , जमालपुरलौह नगरी जमालपुर के विभिन्न बैंक शाखाओं को सोमवार को स्थानीय पुलिस ने जायजा लिया. इस दौरान थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैंक शाखाओं का […]
लौह नगरी के विभिन्न बैंकों की सुरक्षा का लिया गया जायजा फोटो संख्या : 19 फोटो कैप्सन : सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते थानाध्यक्ष प्रतिनिधि , जमालपुरलौह नगरी जमालपुर के विभिन्न बैंक शाखाओं को सोमवार को स्थानीय पुलिस ने जायजा लिया. इस दौरान थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैंक शाखाओं का स्थल निरीक्षण किया.उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा के निर्देश पर शहर के तमाम बैंकों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान देखा गया कि वास्तव में बैंकों द्वारा सुरक्षा के मानक मापदंडों का पालन किया जा रहा है अथवा नहीं. बैंकों में वहां तैनात संरक्षा गार्ड, आधुनिक सीसीटीवी, एलार्म तथा मुख्य प्रवेश द्वार पर ग्रील में लगाये गये चेन की जांच की गई. उन्होंने बताया कि शहर के भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय में ही सुरक्षा के मानक उपाय नहीं पाया गया. जिसके बारे में वहां के पदाधिकारियों से वार्ता की गई. इस दौरान बैंकों के साथ ही शहर के सभी एटीएम का भी निरीक्षण कर लिया गया. उन्होंने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










