चहल्लूम के जुलूस में असमाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर
चहल्लूम के जुलूस में असमाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : शांति समिति की बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि , मुंगेर मुसलिम बंधुओं का त्योहार चहल्लुम को लेकर बुधवार को कोतवाली थाने में शांति समिति की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने की. बैठक में चहल्लुम पर्व […]
चहल्लूम के जुलूस में असमाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : शांति समिति की बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि , मुंगेर मुसलिम बंधुओं का त्योहार चहल्लुम को लेकर बुधवार को कोतवाली थाने में शांति समिति की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने की. बैठक में चहल्लुम पर्व को हर्षोल्लासपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा कि शहर के 32 से 34 स्थानों पर से चहल्लुम के दौरान ताजिया एवं शीपला निकलता है. इस दौरान बड़ी संख्या में मुसलिम समुदाय के लोग जुलूस में शामिल होते हैं. जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से गुजरता है. जिसमें असामाजिक तत्वों द्वारा तनाव उत्पन्न कराने की कोशिश की जा सकती है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि जुलूस के दौरान शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. खास कर शराबियों पर नजर रखी जायेगी. ताकि नशे की हालत में वे कुछ ऐसा नहीं कर बैठे जिससे तनाव उत्पन्न हो जाये. उन्होंने आम लोगों से भी अपील किया कि वे पुलिस को सहयोग करे और हर गतिविधि की जानकारी दे. ताकि असामाजिक, शरारती तत्वों, शराबियों पर नकेल कसा जा सके. मौके पर पूरबसराय ओपी प्रभारी कुमार सन्नी, वासुदेवपुर राजीव रंजन, यातायात प्रभारी संजीव कुमार, एससीएसटी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, वार्ड पार्षद मो. शाकिर, मो. फैसल अहमद रूमी, मो. जाहिद सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










