किसन ने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई थी
किसन ने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई थी किसन हत्याकांड का मुख्य आरोपी नुकुल गिरफ्तार प्रतिनिधि, धरहरा जमालपुर शहर के आशिकपुर निवासी छात्र किसन कुमार ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसके मित्रों द्वारा ही हत्या कर शव को रेल लाइन के किनारे फेंक दिया गया था. इस बात का खुलासा रविवार को मुंगेर […]
किसन ने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई थी किसन हत्याकांड का मुख्य आरोपी नुकुल गिरफ्तार प्रतिनिधि, धरहरा जमालपुर शहर के आशिकपुर निवासी छात्र किसन कुमार ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसके मित्रों द्वारा ही हत्या कर शव को रेल लाइन के किनारे फेंक दिया गया था. इस बात का खुलासा रविवार को मुंगेर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मोहन शर्मा ने की. उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी नुकुल को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही. बताया जाता है कि आशिकपुर निवासी चंडी प्रसाद तांती का पुत्र किसन कुमार शव 31 जुलाई 2015 को अदलपुर गांव में रेल पटरी के समीप मिला था. प्रथम दृष्टया इस मामले को आत्महत्या का मामला बताते हुए पुलिस ने धरहरा थाना में यूडी केस दर्ज किया था. कांड के अनुसंधान के दौरान इस बात की जानकारी मिली कि किसन का मित्र नुकुल कुमार ने अपने मित्रों के साथ मिल कर उसकी हत्या की थी. नुकुल को संदेह था कि किसन का संबंध उसकी बहन से है. इसी बात को लेकर नुकुल ने व्यूह रचना की और किसन को बुला कर उसकी हत्या कर शव को अदलपुर में रेल लाइन किनारे फेंक दिया. ताकि लोग यह समझे कि उसने आत्महत्या की है. पुलिस ने जब ईटवा गांव निवासी कनकन राम के पुत्र नुकुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया. एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने बताया कि यूडी केस को हत्या में परिवर्तित करते हुए नुकुल को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में संलिप्त तीन लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










