मुंगेर में खुला महद्रिंा का पहला शो-रूम व सर्विंस सेंटर

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : जिले में महिंद्रा का पहला शो-रूम एवं अधिकृत सर्विस सेंटर महादेव ऑटो का शुभारंभ रविवार को मुंगेर-जमालपुर मुख्य मार्ग बिंदवाड़ा मोड़ के समीप किया गया. उसका उद्घाटन बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष अरविंद सिंह शेखावत ने फीता काट कर किया. चेयरमैन अरविंद सिंह शेखावत ने कहा कि मुंगेर के लोगों को दूसरे जिले […]

विज्ञापन

मुंगेर : जिले में महिंद्रा का पहला शो-रूम एवं अधिकृत सर्विस सेंटर महादेव ऑटो का शुभारंभ रविवार को मुंगेर-जमालपुर मुख्य मार्ग बिंदवाड़ा मोड़ के समीप किया गया. उसका उद्घाटन बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष अरविंद सिंह शेखावत ने फीता काट कर किया. चेयरमैन अरविंद सिंह शेखावत ने कहा कि मुंगेर के लोगों को दूसरे जिले में जाकर महिंद्रा का वाहन खरीदना पड़ता था.

जबकि सर्विस कराने के लिए भी उन्हें दूसरे जिले में जाना होता था. लेकिन स्थानीय जनता को मुंगेर में ही महिंद्रा के सभी प्रकार की वाहन मिलेगी और उसका सर्विस भी होगा. उन्होंने कहा कि बिहार ग्रामीण बैंक रोजगार के अवसर पैदा करने एवं उद्योग-धंधे स्थापित करने वाले उद्यमी और युवाओं को ऋण उपलब्ध कराती है.

ताकि बेरोजगारी खत्म हो और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो. उन्होंने महादेव ऑटो के प्रोपराइटर रवि शंकर सिंह को बधाई दी कि उन्होंने इतना बड़ा प्रोजेक्ट मुंगेर में लगाया है. मौके पर स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय, बिहार ग्रामीण बैंक के भागलपुर क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र चौधरी, भागलपुर प्रबंधक प्रमोद जायसवाल, लखीसराय प्रबंधक समीर कुमार, महिंद्रा कंपनी के बिहार झारखंड सर्विस हेड शिलादित्य वनर्जी, कंपनी के मृणाल चक्रवर्ती, बसीम रजा, प्रोपराइटर रविशंकर सिंह, प्रेम शंकर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन