गंगा में प्रतिदिन स्नान करने वाले श्रद्धालु बनेंगे गंगा प्रहरी

Updated:
विज्ञापन

गंगा में प्रतिदिन स्नान करने वाले श्रद्धालु बनेंगे गंगा प्रहरी प्रतिनिधि ] मुंगेर गंगांजलि की ओर से कंपनी गार्डन में स्वच्छ गंगा अभियान के तहत एक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें गंगा को स्वच्छ रखने के लिए एवं गंगा किनारे धार्मिक स्थल पर एक-एक पुष्प-दान के रुप में ड्राम रखने का निर्णय लिया गया. […]

विज्ञापन

गंगा में प्रतिदिन स्नान करने वाले श्रद्धालु बनेंगे गंगा प्रहरी प्रतिनिधि ] मुंगेर गंगांजलि की ओर से कंपनी गार्डन में स्वच्छ गंगा अभियान के तहत एक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें गंगा को स्वच्छ रखने के लिए एवं गंगा किनारे धार्मिक स्थल पर एक-एक पुष्प-दान के रुप में ड्राम रखने का निर्णय लिया गया. बैठक में अमित शेखर, दुर्गेश कुमार, गौतम आनंद, गौतम सिन्हा, उत्तम शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, अनुराग कुमार, सुमन कुमार, पवन कुमार सिंह, मो. शहवाज मुख्य रुप से मौजूद थे. बैठक में गंगा में प्रतिदिन स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को गंगा प्रहरी के रुप में संस्था से जोड़ने के साथ ही गंगा में गंदगी फैलाने वालों को इससे होने वाले नुकसान के प्रति समझाने, गंगा को स्वच्छ रखने की प्रतिज्ञा दिलवाने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही गंगा स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान चलाने, गंगा में पूजन सामग्री के विसर्जन को रोकने के लिए विकल्प देने, पॉलीथिन को गंगा में विसर्जन से रोकने, स्थायी लोगों को मंदिर की स्वच्छता के लिए जिम्मेदारी का एहसास कराने, गंगा किनारे सभी स्कूल से मिल कर प्रतिमाह घाट की सफाई के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही कहा गया कि गंगा में पलने वाले जंतुओं से भी गंगा स्वच्छ रहती है. अत: वैसे जीवों की शिकारमाही पर रोक लगाने एवं संस्था द्वारा जन चेतना कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन