सीढ़ी लगा कर अज्ञात ने रेलकर्मी के घर की चोरी

Updated:
विज्ञापन

सीढ़ी लगा कर अज्ञात ने रेलकर्मी के घर की चोरी प्रतिनिधि : जमालपुर —————शुक्रवार की देर रात्रि अज्ञात चोर ने जमालपुर थाना के वलीपुर दास टोला निवासी रेलकर्मी किशोर दास के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में पीडि़त की पत्नी सुनैना देवी ने बताया कि उसके परिवार के सभी पुरुष सदस्य […]

विज्ञापन

सीढ़ी लगा कर अज्ञात ने रेलकर्मी के घर की चोरी प्रतिनिधि : जमालपुर —————शुक्रवार की देर रात्रि अज्ञात चोर ने जमालपुर थाना के वलीपुर दास टोला निवासी रेलकर्मी किशोर दास के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में पीडि़त की पत्नी सुनैना देवी ने बताया कि उसके परिवार के सभी पुरुष सदस्य एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए समीप के फरीदपुर मुहल्ला गये हुए थे. इस बीच घर की महिलाएं पहली मंजिल के कमरे में सोई हुई थी. उन्होंने बताया कि चोर अपने साथ सीढ़ी लेकर आये थे. जिसके सहारे घर में प्रवेश कर सोने का एक चेन, एक अंगूठी, चांदी के गहने तथा दस हजार रुपये की चोरी कर ली. चोरी की घटना की जानकारी घरवालों को सुबह में मिली. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन