पिछले एक पखवाड़े में रहा अपराधियों का आतंक

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर शहर में पिछले पूरा पखवारा अपराधियों का आतंक छाया रहा. इस दौरान न केवल आम शहरी, बल्कि रेलवे के अधिकारियों की पत्नी तथा स्वयं महिला पुलिसकर्मी भी अपराधियों के निशाने पर रही. लगभग सभी मामले में अलग अलग पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है. परंतु समय बीतने के बाद भी […]

विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर शहर में पिछले पूरा पखवारा अपराधियों का आतंक छाया रहा. इस दौरान न केवल आम शहरी, बल्कि रेलवे के अधिकारियों की पत्नी तथा स्वयं महिला पुलिसकर्मी भी अपराधियों के निशाने पर रही. लगभग सभी मामले में अलग अलग पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

परंतु समय बीतने के बाद भी अब तक पुलिस को कोई उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल नहीं हो पायी है. पिछले दो नवंबर को इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के डीएसपी कोठी में महज कुछ ही दूर मोटर साइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने नयागांव सुभाषपुरी निवासी रेलकर्मी प्रेेमजीत कुमार व उसकी पत्नी से स्वर्णाभूषण व नकदी लूट ली थी.

10 नवंबर को जमालपुर थाना के रामपुर रेलवे कॉलोनी निवासी क्रेन शॉप के रेलकर्मी एनके सिंह के क्वार्टर में चोरी की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने पांच तोला स्वर्ण आभूषण तथा कीमती कपड़े सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया था. वहीं बारह नवंबर को इस्ट कॉलोनी थाना के नयागांव में किराये के मकान में रहने वाले अस्पतालकर्मी नीतीश कुमार के घर चोरी कर चोर ने लैपटॉप सहित सोने के जेवर तथा नकदी की चोरी कर ली.

जबकि 14 नवंबर की देर संध्या जमालपुर थाना के दरियापुर सूचना भवन के निकट पिस्तौल के नोक पर महिला पुलिस कर्मी बेबी कुमारी से उस समय एक जोड़ा कान की बाली, लॉकेट लगा सोने का चैन तथा एंड्रॉयड मोबाइल सहित अन्य कागजात लूट लिया गया. जब वह गरीबनगर स्थित अपना घर जा रही थी.

उसी दिन इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में रेल अधिकारियों की पत्नियों के साथ भी पिस्तौल की नोक पर लाखों की लूटपाट की गयी. उल्लेखनीय है कि जमालपुर के इस्ट कॉलोनी में पुलिस व सुरक्षा विभाग के कई अधिकारियों का आवास भी है.

जिनमें बिहार पुलिस के अलावे रेल पुलिस तथा रेलवे सुरक्षा बल के कई अधिकारी शामिल हैं. परंतु उनके आवास क्षेत्र रहते भी इस्ट कॉलोनी क्षेत्र वासी अपराधियों के तांडव से भयभीत रहने पर मजबूर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन