24 घंटे का वश्वि अखंड भजन संपन्न

Updated:
विज्ञापन

24 घंटे का विश्व अखंड भजन संपन्न प्रतिनिधि , मुंगेर श्री सत्य साईं सेवा संगठन मुंगेर के तत्वावधान में नीलम चौक के समीप विश्व अखंड भजन का आयोजन किया गया. जिसमें मुंगेर जिला के सत्य सेवा समिति की सभी इकाइयों के भक्तों ने भाग लिया. यह विश्व अखंड भजन का आयोजन शनिवार से प्रारंभ हुआ […]

विज्ञापन

24 घंटे का विश्व अखंड भजन संपन्न प्रतिनिधि , मुंगेर श्री सत्य साईं सेवा संगठन मुंगेर के तत्वावधान में नीलम चौक के समीप विश्व अखंड भजन का आयोजन किया गया. जिसमें मुंगेर जिला के सत्य सेवा समिति की सभी इकाइयों के भक्तों ने भाग लिया. यह विश्व अखंड भजन का आयोजन शनिवार से प्रारंभ हुआ जो रविवार को 24 घंटे पूरा होने पर संध्या 7 बजे समाप्त हुआ. अनवरत भजन जारी रहने से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया. यह अखंड भजन विश्व के सभी देशों में एक ही समय पर प्रारंभ होकर दूसरे दिन एक ही समय पर संपन्न होता है. श्री सत्य साईं सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार भट्टाचार्य ने बताया कि इस भजन का उद्देश्य विश्व मानवता में शांति, प्रेम, सद्भाव जागृत करना है. उन्होंने सभी साईं भक्तों से बाबा के शांति एवं प्रेम के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का अनुरोध किया. उन्होंने बताया कि भगवान साईं बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति समर्पित करने का यह सर्वोत्तम मार्ग है. प्रो. देवेंद्र कुमार ने कहा कि साईं ने अपने जीवन के आदर्शों से हमें प्रेम, श्रद्धा और भक्ति की जो मसाल दी है उसकी ज्योति को हम सदैव जागृत रखे. मौके पर डॉ पूर्णिमा जायसवाल, अनिल कुमार, सुबोध कुमार, अरुण कुमार सिंह, मुरारी केशरी, सच्चिदानंद मंडल, संजय उपाध्याय, संजय मंडल, अखोरी राजेश, अमन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन