दीपावली व छठ पूजा को लेकर अनुमंडल प्रशासन की बैठक

Updated:
विज्ञापन

दीपावली व छठ पूजा को लेकर अनुमंडल प्रशासन की बैठक फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा को लेकर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों के साथ शांति समिति की बैठक की गयी. उसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी वसीम अहमद […]

विज्ञापन

दीपावली व छठ पूजा को लेकर अनुमंडल प्रशासन की बैठक फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा को लेकर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों के साथ शांति समिति की बैठक की गयी. उसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी वसीम अहमद ने की. बैठक में मुख्य रूप से दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर विशेष साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गयी.एसडीओ ने कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में गंदगी न दिखे इसके लिए एक रणनीति के तहत सफाई अभियान चलाया जाय. साथ ही घाट, नहर व पोखर में जहां भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया जायेगा वैसे स्थलों की भी साफ-सफाई की जाय. ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो. नगर के सद्भावना घाट की विशेष सफाई की जाय और वहां लोग कूड़ा-कचरा न फेंके. आतिशबाजी के दुकानों के ईदगिर्द ज्वलनशील वस्तु को न रखा जाय. मौके पर डीएसपी सुरेंद्र कुमार, डीसीएलआर कुमार धनंजय, प्रमुख गौरी देवी, निरंजन निषाद, हरिशंकर सुमन, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, बीडीओ विनय कुमार, अजीत कुमार, सीओ पूर्णेंदु वर्मा, आलोक कुमार, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, विश्वबंधु, दिनेश कुमार, रेखा सिंह चौहान सहित गणमान्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन