फर्जी हस्ताक्षर कर निकाल लिये दो छात्राओं के माक्सशीट
हवेली : खड़गपुर खड़गपुर के हरि सिंह महाविद्यालय में स्नातक की उत्तीर्ण दो छात्राओं के मार्क्सशीट किसी दूसरे व्यक्ति ने फर्जी हस्ताक्षर कर निकाल लिया. दोनों सत्र 2011-14 की अर्थशास्त्र ऑनर्स की छात्रा है. गलत तरीके से मार्क्सशीट दिये जाने को लेकर महाविद्यालय कर्मियों में परेशानी उत्पन्न हो गयी है. बताया जाता है कि रौल […]
हवेली : खड़गपुर खड़गपुर के हरि सिंह महाविद्यालय में स्नातक की उत्तीर्ण दो छात्राओं के मार्क्सशीट किसी दूसरे व्यक्ति ने फर्जी हस्ताक्षर कर निकाल लिया. दोनों सत्र 2011-14 की अर्थशास्त्र ऑनर्स की छात्रा है. गलत तरीके से मार्क्सशीट दिये जाने को लेकर महाविद्यालय कर्मियों में परेशानी उत्पन्न हो गयी है.
बताया जाता है कि रौल नंबर 1221010021 एवं 1221010022 है दोनों का नाम दीपा कुमारी है. छात्रा बुधवार को जब मार्क्सशीट निकालने महाविद्यालय पहुंची तो पता चला कि सुमा और रवि कुमार ने हस्ताक्षर कर मार्क्सशीट की निकासी कर ली है. छात्रा जब महाविद्यालय कर्मी से पूछा कि मार्क्सशीट किस आधार पर दूसरे को दिया गया तो कर्मियों ने कहा कि कोई परिचित एडमिट लेकर आया होगा तभी उसे मार्क्सशीट दिया गया.
छात्रा दीपा कुमारी ने बताया कि हमलोगों ने किसी को अंक पत्र निकालने के लिए नहीं भेजा. अगर भेजती तो खुद अंक पत्र लेने नहीं आती. जिसके कारण छात्रा के साथ उनके अभिभावक भी परेशान हैं. इस संदर्भ में प्रभारी प्राचार्य वेदानंद चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. छात्रों को विश्वविद्यालय से दूसरा अंक पत्र उपलब्ध कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










