प्रधानाध्यापक ने शौचालय में जड़ा ताला, बढ़ी परेशानी
प्रधानाध्यापक ने शौचालय में जड़ा ताला, बढ़ी परेशानी फोटो संख्या : 5 फोटो कैप्सन : शौचालय में लगा ताला प्रतिनिधि , मुंगेरतारापुर दियारा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय दिवानी टोला में प्राथमिक विद्यालय त्रिवेदी यादव टोला रहिया संचालित की जा रही है. इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने शौचालय में ताला जड़ दिया है. जिससे प्राथमिक विद्यालय […]
प्रधानाध्यापक ने शौचालय में जड़ा ताला, बढ़ी परेशानी फोटो संख्या : 5 फोटो कैप्सन : शौचालय में लगा ताला प्रतिनिधि , मुंगेरतारापुर दियारा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय दिवानी टोला में प्राथमिक विद्यालय त्रिवेदी यादव टोला रहिया संचालित की जा रही है. इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने शौचालय में ताला जड़ दिया है. जिससे प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत महिला शिक्षिका एवं रसोइया को शौच में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्राप्त समाचार के अनुसार मध्य विद्यालय दिवानी टोला में दो कमरों का शौचालय है. जिसका उपयोग इस विद्यालय के साथ ही प्राथमिक विद्यालय के शिक्षिका, रसोइया भी करती है. लेकिन मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने दोनों शौचालय में ताला जड़ दिया. प्राथमिक विद्यालय की रसोइया मीरा देवी, रूबी देवी, माधुरी देवी ने बताया कि प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह ने शौचालय में ताला लगा दिया. जिसके कारण शौच लगने पर विद्यालय के अलग-बगल घरों में जाना पड़ता है. प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निशा चंद्रा ने बताया कि जब भी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक से शौचालय की चाबी मांगते हैं तो वे बेरूखी से बात करते हैं और चाबी नहीं देते हैं. जिसके कारण हमलोगों के साथ ही बच्चों को भी शौच में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










